एक्सप्लोरर

फिल्म फेस्टिवल: केरल में डायरेक्टर के घर के बाहर बीजेपी ने राष्ट्रगान गाकर किया विरोध दर्ज

त्रिसूर/तिरुवनंतपुरम: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक कमल को उस वक्त एक अलग तरह के विरोध का सामना करना पड़ा, जब बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने त्रिशूर स्थित उनके घर के सामने राष्ट्रगान गाया. केरल स्टेट चलचित्र अकादमी (केएससीए) के अध्यक्ष कमल ने कहा कि यह बात उन्हें अभी तक समझ में नहीं आई है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐसा क्यों किया. केएससीए केरल में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (आईएफएफके) का मुख्य आयोजक है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों अपने एक फैसले में कहा था कि सिनेमा हॉल में किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य होगा. कोर्ट का यह फैसला आईएफएफके में चर्चा का एक बिंदू बन चुका है. आईएफएफके का आयोजन पिछले सप्ताह शुरू हुआ है. राष्ट्रगान बजने के दौरान उसके सम्मान में खड़ा होने से इंकार करने के आरोप में अब तक 12 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. बाद में हालांकि उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. राज्य के संस्कृति मंत्री ए.के.बालन ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि आईएफएफके के दौरान किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा. कमल ने कहा, "हमने इस बात को सुनिश्चित किया है कि इसका पालन होगा और इसलिए मुझे यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी ने ऐसा क्यों किया. वस्तुत: उन्होंने ऐसा करके राष्ट्रगान का अपमान किया है." त्रिशूर में बीजेपी इस बात से खफा है कि राष्ट्रगान बजाने के खिलाफ याचिका दायर करने वाला याचिकाकर्ता उसी गांव का निवासी है, जिस गांव के कमल हैं. पुलिस ने कमल के घर से 100 मीटर पहले ही बीजेपी प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. प्रदर्शनकारी हालांकि राष्ट्रगान गाने के बाद वहां से लौटे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन
'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन
'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget