एक्सप्लोरर

Birthday Special: प्यार के नगमों से दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर ने इसलिए नहीं की शादी!

लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की, इस पर उनका कहना है कि घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी उन पर थी, ऐसे में जब शादी का ख्याल आता भी तो वह उस पर अमल नहीं कर सकती थीं.

भारतरत्न से सम्मानित भारत की 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर को बचपन से ही गाने का शौक था और संगीत में उनकी बेहद दिलचस्पी थी. लता ने एक बार बातचीत में 'बीबीसी' को बताया था कि जब वह चार-पांच साल की थीं तो किचन में खाना बनाती अपनी मां को स्टूल पर खड़े होकर गाने सुनाया करती थीं. तब तक उनके पिता को बेटी के गाने के शौक के बारे में पता नहीं था.

लगभग छह दशक से अपनी जादुई आवाज के जरिए बीस से अधिक भाषाओं में पचास हजार से भी ज्यादा गीत गाकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में नाम दर्ज करा चुकीं संगीत की देवी लता मंगेशकर आज भी श्रोताओं के दिल पर राज कर रही हैं. लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं.

Birthday Special: प्यार के नगमों से दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर ने इसलिए नहीं की शादी!

लता जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 में एक मध्यम वर्गीय मराठा परिवार में हुआ. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं. लता मंगेशकर का पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के 5 साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था. लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी हैं. मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ उनसे छोटे हैं. उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे.

लता जी को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपये मिले थे. इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं. लताजी ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया. वर्ष 1949 में फिल्म महल के गाने 'आएगा आने वाला' गाने के बाद लता बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गईं. इसके बाद राजकपूर की 'बरसात' के गाने 'जिया बेकरार है', 'हवा में उड़ता जाए' जैसे गीत गाने के बाद लता मंगेशकर बॉलीवुड में एक सफल पार्श्वगायिका के रूप में स्थापित हो गईं.

Birthday Special: प्यार के नगमों से दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर ने इसलिए नहीं की शादी!

लता मंगेशकर को उनके सिने करियर में चार बार फिल्म 'फेयर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है. लता मंगेशकर को उनके गाए गीत के लिए वर्ष 1972 में फिल्म 'परिचय', वर्ष 1975 में 'कोरा कागज' और वर्ष 1990 में फिल्म 'लेकिन' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

इसके अलावा लता मंगेशकर को वर्ष 1969 में पद्मभूषण, वर्ष 1989 में 'दादा साहब फाल्के सम्मान', वर्ष 1999 में 'पद्म विभूषण', वर्ष 2001 में 'भारत रत्न' जैसे कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.

विवाह के बंधन में क्यों नहीं बंधी लता?

बचपन में कुंदनलाल सहगल की एक फिल्म चंडीदास देखकर वह कहती थीं कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेंगी. वहीं बाद में उन्होंने शादी ही नहीं की. इस पर उनका कहना है कि घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी उन पर थी, ऐसे में जब शादी का ख्याल आता भी तो वह उस पर अमल नहीं कर सकती थीं.

Birthday Special: प्यार के नगमों से दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर ने इसलिए नहीं की शादी!

हुई थी जहर देकर मारने की कोशिश

1962 में जब लता 32 साल की थी तब उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था। लता की बेहद करीबी पदमा सचदेव ने इसका जिक्र अपनी किताब ‘ऐसा कहां से लाऊं’में किया है. जिसके बाद राइटर मजरूह सुल्तानपुरी कई दिनों तक उनके घर आकर पहले खुद खाना चखते, फिर लता को खाने देते थे. हालांकि उन्हें मारने की कोशिश किसने की, इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया.

चप्पल उतार के स्टूडियों में जाती हैं

सुरीली आवाज और सादे व्यक्तित्व के लिए विश्व में पहचानी जाने वाली संगीत की देवी लता आज भी गीत रिकार्डिग के लिए स्टूडियो में प्रवेश करने से पहले चप्पल बाहर उतार कर अंदर जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Obsession BO Collection Day 4: 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
'सेट पर हर एक दिन...', बॉबी देओल का खुलासा, 'बंदर' के लिए एक्टर ने नहीं बढ़ाई फीस
'सेट पर हर एक दिन...', बॉबी देओल का खुलासा, 'बंदर' के लिए एक्टर ने नहीं बढ़ाई फीस
'उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,' जब 'गैंगस्टर' देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल
'उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,' जब 'गैंगस्टर' देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget