एक्सप्लोरर

Achala Sachdev Birth Anniversary: किसी की मां बनीं तो किसी की दादी, आखिरी वक्त में अचला सचदेव को नसीब नहीं हुआ कंधा, जानें क्यों?

Achala Sachdev: उन्हें बॉलीवुड की 'मां' कहा गया, लेकिन आखिरी वक्त में उनके पास कोई 'औलाद' नहीं पहुंची. आज अचला सचदेव की बर्थ एनिवर्सरी है. आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से.

Achala Sachdev Unknown Facts: वक्त बेहद खराब चीज है. यह आपको अच्छे दौर का दीदार कराता है तो बुरे दौर से भी रूबरू कराता है. शायद यह बात फिल्म वक्त में बलराज साहनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अचला सचदेव ने शायद ही सोची होगी. दरअसल, वह इस बारे में सोच लेतीं तो शायद अपना आखिरी दौर मुफलिसी और अकेलेपन में नहीं काटतीं. हुआ यूं कि फिल्मी पर्दे पर तमाम दिग्गजों की मां और दादी बनने वाली अचला का अंतिम वक्त काफी खराब रहा. उन्हें कंधा देने के लिए भी कोई मौजूद नहीं था. दरअसल, आज अचला सचदेव की बर्थ एनिवर्सरी है तो हम आपको उनकी जिंदगी से रूबरू करा रहे हैं.

पेशावर में हुआ था जन्म

3 मई 1920 के दिन पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्मी अचला सचदेव भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी बॉलीवुड की मां के नाम से मशहूर हैं. 'दाग' से अपना करियर शुरू करने वाली अचला ने बड़े पर्दे का सफर 'कल हो न हो' तक किया. हालांकि, उन्हें शोहरत फिल्म वक्त में बलराज साहनी की पत्नी का किरदार निभाकर मिली. इस फिल्म में उन पर ही ऐ मेरी जोहराजबीं गाना फिल्माया गया था, जिसे लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं. 

पति की मौत के बाद बिगड़े हालात

अचला सचदेव ने तमाम फिल्मों में मां और दादी का किरदार निभाया था. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वह काजोल की दादी बनी थीं, जबकि कल हो न हो में उन्होंने इसी तरह का किरदार निभाया. हालांकि, असल जिंदगी में उनके बेटे ने उन्हें कभी नहीं पूछा. बताया जाता है कि शादी के बाद अचला सचदेव पुणे शिफ्ट हो गई थीं. वहीं, साल 2002 में उनके पति की मौत हो गई, जिसके बाद उनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं था. 

कभी देखने भी नहीं आया बेटा

जानकारी के मुताबिक, अचला का बेटा अमेरिका में रहता था, जो उनसे मिलने कभी नहीं आया. इसके चलते अचला ने अपनी जिंदगी के आखिरी 12 साल टू बीएचके के फ्लैट में अकेले ही काटे. वहां सिर्फ एक अटेंडेंट रात के वक्त उनके साथ रहती थी. एक बार वह पानी लेने के लिए किचन में गईं और गिर पड़ीं, जिससे उनका पैर टूट गया. उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका पूरा शरीर पैरालाइज्ड हो गया. कहा जाता है कि बॉलीवुड का एक भी शख्स उन्हें देखने नहीं पहुंचा. वह तीन महीने तक अस्पताल में ही पड़ी रहीं. आखिरकार साल 2012 में वह जिंदगी की जिंदगी हार गईं.

सेल्फी ले रहे फैन का हाथ झटकने पर SRK हो रहे बुरी तरह ट्रोल, यूजर बोले- 'पठान चल गई तो अकड़ आ गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget