एक्सप्लोरर

फेयरनेस क्रीम का एड करने पर ट्रोल हुए थे जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु बनी थीं वजह! जानें मामला

बिपाशा और एक्टर जॉन अब्राहम करीब दस सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों की मुलाकात साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' के सेट पर हुई थी

Bipasha Basu called Dusky Beauty: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड अवतार के लिए भी जानी जाती थीं. साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'अजनबी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. अपनी बोल्डनेस के साथ-साथ वह एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थीं.

बिपाशा और एक्टर जॉन अब्राहम करीब दस सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों की मुलाकात साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' के सेट पर हुई थी.हालांकि दस सालों के बाद उनका रिश्ता टूट गया था. यह ब्रेकअप काफी बुरा था और अलग होने के बाद दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल बात करना पसंद नहीं करते थे.

अपनी बोल्डनेस, रिलेशनशिप के साथ-साथ बिपाशा अपने सांवले रंग की वजह से भी काफी चर्चा में रहती थीं. इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता था, लेकिन हंगामा तो तब मच गया था जब बिपाशा के साथ रिलेशनशिप में होते हुए जॉन फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने लगे थे. इससे लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठाने लगे थे. 

बचपन से बिपाशा को उनके रंग को लेकर सुनाया जाता था
साल 2020 में फेयरनेस क्रीम बॉन्ड फेयर एंड लवली ने अपने नाम से 'फेयर' शब्द हटा दिया था. इसकी तारीफ करते हुए बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कंपनी के इस कदम की तारीफ करते हुए अपनी आप-बीती सुनाई थी. उन्होंने कहा था- ''बचपन से मैं सुनती आ रही थी- बोनी, सोनी की तुलना में डार्क है. यह थोड़ी सांवली है न? मेनी मम्मी भी सांवली हैं और मैं काफी हद तक उनकी तरह ही दिखती हूं. फिर भी मुझे समझ नहीं आया कि रिश्तेदारों के बीच मेरा रंग चर्चा का मुद्दा क्यों बना रहता था.''

कोलकाता की डस्की ब्यूटी कहा जाता था:

बिपाशा ने आगे बताया था कि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद भी लोग उन्हें कोलकाता की 'डस्की ब्यूटी' यानि सांवली ब्यूटी कहते थे. उनके बारे में खबरे लिखते वक्त हेडलाइन्स में भी 'डस्की' शब्द का इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा- ''15-16 साल की उम्र में मैंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और इसके बाद मैंने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की थी. उस समय सारे अखबारों में छपा था- कोलकाता की डस्की ब्यूटी ने प्रतियोगिता जीता. मुझे यह सब देखकर हैरानी होती थी.''

जॉन अब्राहम पर उठे सवाल:

बिपाशा को डेट करते समय फेयरनेस क्रीम का एड करने की वजह से जॉन पर काफी सवाल उठने लगे थे. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने एक इंटरव्यू में जॉन से पूछा था कि जब उनकी गर्लफ्रेंड सांवली हैं तो खुद फेयरनेस क्रीम का प्रचार क्यों कर रहे हैं? इस पर जॉन ने कहा था- '' देखिए, यह सही सवाल है. जब फेयरनेस क्रीम का एड आया तो मैं थोड़ा चिंतित हो गया था और मैंने क्रीम की टीम से बात की थी. अगर आप एड देखें तो कहीं भी फेयरनेस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है.''  इस विवाद से बचने के लिए जॉन ने आगे कहा था कि भारत में लोग अपने चेहरे से दाग-धब्बे हटाना चाहते हैं और इसीलिए इसे फेयरनेस कहा जाता है. 

फिलहाल जॉन और बिपाशा दोनों अपनी निजी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है और जॉन ने इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रूंचल को अपनी लाइफ पार्टनर बनाया है.

ये भी पढ़ें : GHKKPM Spoiler Alert: मौत के मुंह में अटकी सत्या की जान, विराट पर आया सारा इल्जाम! कहानी में आया नया मोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget