एक्सप्लोरर

लोगों से जुड़ने का सिनेमा सबसे अच्छा माध्यम: भूमि पेडनेकर

नई दिल्ली: अपनी पहली ही फिल्म 'दम लगा के हईशा' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का मानना है कि सिनेमा लोगों से जुड़ने व संवाद स्थापित करने का सबसे बेहतर और सहज माध्यम है. 'दम लगा के हईशा' फिल्म के जरिए संदेश दिया गया था कि अगर प्यार कायम है तो फिर किसी महिला का अधिक वजन का होना कोई बुरी बात नहीं है. भूमि की दूसरी फिल्म 'ट्वायलेट: एक प्रेम कथा' भी सामाजिक संदेश देती है. उनका कहना है कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि बॉलीवुड में सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में बन रही हैं. भूमि ने मुंबई से फोन पर बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि आज के लोग, दर्शक और फिल्मकार, हम सब समस्याओं और अपने आस-पास की परिस्थितियों के प्रति जागरूक हो गए हैं. इससे पहले हम इसे अनदेखा करने की स्थिति में थे..लेकिन मुझे लगता है कि हम उस मोड़ पर पहुंच चुके हैं जहां हम कुछ चीजों की अनदेखी नहीं कर सकते और मुझे यह बहुत अच्छा लगता है." भूमि के मुताबिक, "सिनेमा लोगों से संवाद स्थापित करने का सबसे बड़ा और आसान माध्यम है और अगर आप इसका अच्छे मकसद से इस्तेमाल कर सकते हैं, तो फिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए." भूमि (27) ने कहा कि 'ट्वायलेट : एक प्रेम कथा' थकाऊ उपदेश देने वाली फिल्म नहीं है बल्कि यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जो समाज के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाती है. भूमि के प्रशंसकों को लगता है कि इस फिल्म में भी उनकी भूमिका 'दम लगा के हईशा' से मिलती-जुलती है, लेकिन भूमि इससे साफ इनकार करती हैं. अभिनेत्री का कहना है कि वह फिल्म की कहानी और किरदार को महत्व देती हैं. उन्हें भारतीय लड़कियों के जीवन से जुड़ी वास्तविक कहानियां पसंद आती हैं. यथार्थवादी और सामाजिक फिल्मों में काम करके भूमि बेहद खुश हैं. 'दम लगा के हईशा' 2015 में रिलीज हुई थी जबकि 'ट्वायलेट एक प्रेम कथा' जून 2017 में रिलीज होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या इस अंतराल ने उन्हें एक नई छवि गढ़ने में मदद की, भूमि ने कहा कि पहली फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था और फिर से अपने पुराने रूप में लौटने में समय लग गया. उन्होंने बताया कि उन पटकथाओं को चुनने में उन्होंने समय लिया जिनका वह सच में हिस्सा बनना चाहती थी. भूमि खुद को खुशकिस्मत मानती हैं और उनके जीवन में फिलहाल सब कुछ अच्छा चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें?
'6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें?
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, एक्टर ने रिवील की अपनी सीक्रेट डाइट
रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, एक्टर ने रिवील की अपनी सीक्रेट डाइट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget