एक्सप्लोरर

Bhoot Teaser: बेहद डरावना है 'भूत' का टीजर, खून से सने हाथों के बीच घिरे दिखे विक्की कौशल

Bhoot Teaser : विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'भूत - पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. कुल एक मिनट का ये टीजर काफी डरा देने वाला है.

Bhoot Teaser : विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'भूत - पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. कुल एक मिनट का ये टीजर काफी डरा देने वाला है. विक्की कोशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस टीजर को रिलीज किया है. इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को डर में डुबा दीजिए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा.

वहीं, अगर टीजर की बात करें तो फिल्म के टीजर में विक्की कौशल हाथ में टॉर्च लिए एक अंधेरी जगह पर जाते नजर आ रहे हैं. जैसे-जैसे विक्की कौशल अंधेरी जगह में अंदर घुसते जाते हैं उन्हें आसपास की दिवारों में हाथों के निशान बने नजर आते हैं. ये हाथों के निशान खून से बने हुए हैं. अंधेरे में ये सब देखकर विक्की काफी डरे हुए आगे बढ़ते हैं तभी वो जगह खत्म हो जाती है और उन्हें दीवार पर उन्ही खून से सने हाथों के निशान दिखते हैं. इस दीवार पर इन हाथों से विक्की कौशल की तस्वीर बनी नजर आ रही है. इसे देखकर विक्की डर जाते हैं और तभी दीवारों पर लगे वो सभी हाथ जिवित हो उठते हैं और उन्हें जकड़ लेते हैं.

इससे पहले फिल्म के दो पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं. सामने आए दो नए पोस्टर्स में विक्की कौशल को खौफनाक समंदर में फंसे दिखाई दे रहे हैं. विक्की कौशल इस फोटो में चीखते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में विक्की कौशल समुद्री जहाज के अंदर गिरे दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे एक भूत है, जिसने उन्हें पकड़ा हुआ है. विक्की एक गुड़िया पकड़ने के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं और उनके दूसरे हाथ में टोर्च है. इसी के साथ उनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है.

ये फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक भूतिया समुद्री जहाज पर आधारित है. इसकी शूटिंग गुजरात में एक लावारिस पड़े जहाज में की गई है. भूत का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है और करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget