एक्सप्लोरर

2024 की दिवाली का Madhuri Dixit को बेसब्री से इंतजार, एक्ट्रेस ने बताया राज

Madhuri Dixit on Diwali 2024: 'भूल भुलैया 3' एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की इस साल दिवाली बहुत ही खास होने वाली है. इसके पीछे की वजह माधुरी ने खुद बताई है और वो अपनी फिल्म को लेकर एक्साइटेड भी हैं.

Madhuri Dixit on Diwali 2024: फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. 1 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी जिसके प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए इस साल दिवाली कुछ ज्यादा ही खास है. 

आईएएनएस से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह रोशनी के इस त्योहार दिवाली को कैसे मनाएंगी. अभिनेत्री ने बताया कि इस साल श्रीराम नेने के साथ उनकी शादी के 25 साल पूरे हो गए हैं, जिससे यह अवसर और भी यादगार बन गया है.

माधुरी दीक्षित के लिए क्यों खास है ये दिवाली

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कहा ‘अमेरिका में पढ़ रहे मेरे बच्चों की मुझे कमी खलेगी. दिवाली पर हम आमतौर पर अपने घर में लक्ष्मी पूजा करते हैं और मुझे दीपक, रंगोली पसंद हैं. उस दिन घर में पूजा भी होती है.'

माधुरी ने आगे बताया ‘इस साल मैं और मेरे पति खुशहाल शादीशुदा जीवन के 25 साल पूरे करेंगे. इसलिए, इस बार की दिवाली खास है. माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को सर्जन श्रीराम नेने से शादी की थी. शादी अभिनेत्री के बड़े भाई के साउथ कैलिफोर्निया स्थित घर पर हुई थी. माधुरी और श्रीराम नेने 2003 में पैरेंट्स बने. एक्ट्रेस ने बड़े बेटे अरिन को जन्म दिया. 2005 में दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी जल्द ही ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने पहले आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि माधुरी दीक्षित ‘नई मंजुलिका’ के लिए एकदम सही विकल्प हैं.

माधुरी दीक्षित को कैसे मिली 'भूल भुलैया 3'?

अनीस बज्मी ने बताया ‘माधुरी बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, वह एक लोकप्रिय स्टार हैं, जिन्हें लोग पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. इसलिए, जब मैंने उनसे फिल्म को लेकर संपर्क करने के बारे में सोचा और कलाकारों से इस बारे में चर्चा की, तो हर कोई बच्चों की तरह बहुत खुश और उत्साहित हो गया था.

अनीस बज्मी ने आगे कहा ‘मैं एक ऐसी अभिनेत्री चाहता था जो मजबूत हो, जो अच्छे अभिनय के साथ डांस भी कर सके. एक ऐसी अभिनेत्री जो इस भूमिका के साथ न्याय कर सके. जब मैंने माधुरी से संपर्क किया तो वह बहुत खुश हुईं और उन्हें स्क्रिप्ट और किरदार पसंद आया.

हॉरर-कॉमेडी में विद्या बालन की वापसी होगी. बालन मंजुलिका के रूप में अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी. माधुरी दीक्षित के साथ अनीज बज्मी का यह पहला प्रोजेक्ट है. ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: जब इस हसीना का हेयरस्टाइल कॉपी करने के लिए तृप्ति डिमरी ने खुद ही काट डाले थे अपने बाल, जानें दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget