एक्सप्लोरर

Bharat Box Office: धीमी हुई सलमान के 'भारत' की कमाई की रफ्तार, जानें सात दिनों में कहां तक पहुंची

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'भारत' ने वीकेंड पर शानदार बिज़नेस किया, हालांकि अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में तेज़ी से गिरावट दर्ज की जा रही है.

नई दिल्ली: अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' की कमाई में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है. पहले वीकेंड में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म ने सोमवार को 9.20 करोड़ का कारोबार किया था, लेकिन मंगलवार को यानि रिलीज़ के सातवें दिन इसकी कमाई में और भी बड़ी गिरावट देखी गई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'भारत' ने सातवें दिन मंगलवार को 8.30 करोड़ की कमाई की. आपको बता दें की सलमान खान की 'भारत' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी ये 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से काफी पीछे है.

यहां देखें किस दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है:-

पहले दिन- 42.30 करोड़ रुपए दूसरे दिन- 31 करोड़ रुपए तीसरे दिन- 22.20 करोड़ रुपए चौथे दिन- 26.70 करोड़ रुपए पांचवें दिन- 27.90 करोड़ रुपए छठे दिन- 9.20 करोड़ रुपए सातवें दिन-8.30 करोड़ रुपए

कुल कमाई- 167.60* करोड़ रुपए 

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को फिल्म समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं. जिसकी बदौलत सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और आसिफ शेख जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं.

यहां देखें 'भारत' देखकर लोगों ने क्या कहा?

फिल्म को बड़े पैमाने पर किया गया रिलीज सलमान खान ने इस बार अपनी फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया है. फिल्म को सिर्फ भारत में 4700 स्क्रीन्स मिली हैं. वहीं ओवरसीज की बात करें तो फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं. भारत को सिर्फ जर्मनी में 43 लोकेशन्स पर रिलीज किया गया है और 60 स्क्रीन्स दी गई हैं. जो कि अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है.

यहां देखें फिल्म का हिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget