एक्सप्लोरर

Bhaiyya Ji Box Office Collection Day 1: मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैया जी' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल? जानें पहले दिन की कमाई

Bhaiyya Ji Box Office Collection Day 1: मनोज बाजपेयी की एक्शन पैक्ड फिल्म 'भैया जी' थिएटर्स में आ चुकी है. मनोज की ये 100वीं फिल्म है, लेकिन फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े निराश कर रहे हैं.

Bhaiyya Ji Box Office Collection Day 1: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' आज से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म कई मामलों में खास है. मनोज बाजपेयी ने साल 2023 में जोरम, गुलमोहर और एक बंदा काफी है जैसी अलग-अलग तरह की फिल्में कर अपनी विस्तृत पहुंच दिखाई थी. इनके बाद, मनोज एक फुल मसाला फिल्म लेकर आए हैं.

मनोज बाजपेयी के करियर की ये 100वीं फिल्म भी है और उनकी पत्नी ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. ऐसे में सबकी निगाहें 'भैया जी' के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

कितना कमाया पहले दिन
सैक्निल्क पर उपलब्ध कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रात 10:30 बजे तक फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई से जुड़े ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें इजाफा हो सकता है. शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिल सकता है.

पहले से मौजूद 'श्रीकांत' हो सकती है खतरा
पिछले दो हफ्ते से राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' बड़े पर्दे पर टिकी हुई है. जिसका हर दिन का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बहुत जल्द अपना बजट निकालने की ओर बढ़ रही है. वहीं फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है.

ऐसे में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' के लिए ये फिल्म खतरा बन सकती है, क्योंकि मनोज की फिल्म को ज्यादातर रिव्यूवर्स ने औसत बताया है. हालांकि, फिल्म का बजट कम है और फिल्म में मनोज बाजपेयी जैसे स्टार हैं. ये दोनों वजहें फिल्म के लिए पॉजिटिव साबित हो सकती हैं.

क्या है भैया जी की कहानी?
फिल्म भैया जी नाम के एक शख्स की कहानी है जिसके भाई की हत्या हो जाती है. हत्या करने वाला किसी बाहुबली का भाई होता है. इसके बाद, शुरू होता है खूनी खेल. भैया जी अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है. बस इसी बदले की आग में झुलस रहे एक शख्स की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है.

और पढ़ें: Bhaiyya Ji Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग लेकिन कहानी में नयापन नहीं, बदले पर बनी ये फिल्म दर्शकों से भी बदला ही लेती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget