एक्सप्लोरर

जानें समीक्षकों की नज़र में कैसी है विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान', पढ़ें रिव्यू

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘बेगम जान’ साल 2015 में आई बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ की हिंदी रीमेक है. फिल्म की कहानी 1947 में अंग्रेजों से मिली आजादी के बाद हुए विभाजन पर आधारित है जिसमें विद्या वैश्याघर की मुखिया की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है वो नेशनल अवॉर्ड विनर हैं. बांग्ला में भी यह फिल्म मुखर्जी ने ही निर्देशित की थी. हम आपको यहां बता रहे हैं कि ये फिल्म कैसी और समीक्षकों ने इसके बारे में क्या लिखा है और कैसी रेटिंग दी है.

जाने माने समीक्षक अजय ब्रहमात्ज ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए लिखा है, 'लेखक-निर्देशक श्रीजित मुखर्जी ने फिल्‍म के मुद्दे को सही संदर्भ और परिवेश में उठाया, लेकिन बेगम जान की कहते-कहते वे कहीं भटक गए. उन्‍हें नाहक जौहर का रास्‍ता अपनाना पड़ा और पृष्‍ठभूमि में त्रवो सुबह कभी तो आएगी’ गीत बजाना पड़ा. अपने उपसंहार में यह फिल्‍म दुविधा की शिकार होती है. अहम मुद्दे पर अहमकाना तो नहीं,लेकिन बहकी हुई फिल्‍म हमें मिलती है.' विद्या बालन के बारे में उन्होंने लिखा  है, 'विद्या बालन ने बेगम जान के किरदार को तन-मन दिया है. उन्‍होंने उसके रुआब और शबाब को संजीदगी से पर्दे पर उतारा है. उनकी संवाद अदायगी और गुस्‍सैल अदाकारी बेहतरी है. उनका किरदार दमदार है, लेकिन अंतिम फैसले में वह आदर्श के बावजूद कमजोर पड़ जाती है. यह विद्या की नहीं, लेखक-निर्देशक की कमजोरी है. सहयोगी किरदारों की छोटी भूमिकाओं में अभिनेत्रियों (दर्जन भर) ने बेहतर काम किया है. मास्‍टरजी और सुजीत बने अभिनेताओं विवेक मुश्रान और पितोबोस का काम यादगार है.' C9WG30DUAAEwn3i

आज तक की वेबसाइट पर नरेंद्र सैनी ने इस फिल्म स्टार देते हुए लिखा है, 'श्रीजीत ने हर पात्र को इतने सॉलिड ढंग से उकेरा है कि यह फिल्म सिर्फ विद्या पर फोकस नहीं है बल्कि यह एक कोलाज की तरह है जिसमें डिफरेंट शेड है और हर शेड का अपना महत्व है. उनके बिना यह कोलाज कतई पूरा नहीं है. विद्या ने बेगम के किरदार में शानदार ऐक्टिंग की है. जबरदस्त डायलॉग बोले हैं, जो सिर्फ आंखें ही नहीं खोलते हैं बल्कि तमाचा जड़ते लगते हैं. फिर फिल्म में गौहर खान का किरदार यादगार है. वे जब अपने सीने और जांघों के बीच अपने प्रेमी का हाथ रखकर उसे औरत होने का मतलब समझाती है तो फिल्म पितृसत्तात्मक समाज के मुंह पर तमाचा जड़ते हुए लगती है.'

148948846215

इसके अलावा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में जानी मानी समीक्षक शुभ्रा गुप्ता ने इस फिल्म को डेढ़ स्टार दिया है. शुभ्रा गुप्ता ने इस फिल्म में चंकी पांडे के नकारात्मक अभिनय की तारीफ की है.

एनडीटीवी में समीक्षक सैबल चटर्जी ने इस फिल्म को ढ़ाई स्टार दिए हैं और लिखा है वहीं अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस फिल्म में विद्या के अभिनय की तारीफ करते हुए इस साढ़े तीन स्टार दिए हैं.

यहां देखें इस फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget