एक्सप्लोरर

'थार तो है भी नहीं...', Badshah ने गुरुग्राम में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने और जुर्माना लगने की बात से किया इनकार

Badshah: बीते दिन खबरें फैली हुई थीं गुरुग्राम पुलिस ने रैपर-सिंगर बादशाह पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया है. वहीं अब बादशाह ने एक पोस्ट कर इन सभी खबरों को झूठा करार दिया है.

Badshah Denies Violating Traffic Rules: फेमस रैपर बादशाह हाल ही में उस समय इंटरनेट पर छा गए जब ऐसी खबरें आईं कि उन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जुर्माना लगाया गया है. खबरों के मुताबिक सिंगर-रैपर से 15 दिसंबर (रविवार) को गुरुग्राम में करण औजला के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपने काफिले के साथ महिंद्रा थार में सवार होकर जाते हुए रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने 15,500 रुपये का चालान वसूला था. हालांकि अब बादशाह ने जुर्माने की बात से इंकार किया है.

बादशाह ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने की बात से किया इनकार
बता दें कि बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास थार गाड़ी नहीं है. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पोस्ट में, बादशाह ने लिखा, “भाई, थार तो है भी नई मेरे पास, ना मैं ड्राइव कर रहा था उस दिन. मुझे व्हाइट वेलफ़ायर में ले जाया जा रहा था और हम हमेशा जिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं, चाहे गाड़ियां चाहे गेम.”


थार तो है भी नहीं...', Badshah ने गुरुग्राम में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने और जुर्माना लगने की बात से किया इनकार

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर के हवाले से क्या कहा गया? 
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर (यातायात) वीरेंद्र विज के हवाले से कहा गया है, “थार को एक व्यक्ति, पानीपत के दीपेंद्र हुडा के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया था और वह इसे चला रहा था. खतरनाक ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग सहित मोटर वाहन अधिनियम की तीन धाराओं के तहत हुडा के खिलाफ कुल ऑनलाइन जुर्माना 15,500 रुपये था.

वहीं गुरुग्राम पुलिस के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर संदीप कुमार ने यह भी कहा कि पुलिस को सोहना रोड पर तीन वाहनों द्वारा गलत दिशा में गाड़ी चलाने की सूचना मिली थी. जांच के बाद पता चला कि यह सिंगर बादशाह का काफिला था. जिस कार में रैपर बैठे थे, उसके अलावा अन्य दो वाहनों पर टेंपरेरी व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर थे. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

बादशाह की टीम ने बयान जारी कर आरोप बताए थे गलत
 इस घटना के सुर्खियों में आने के तुरंत बाद, बादशाह की टीम ने भी एक बयान जारी किया और कहा, “हम 15 दिसंबर, 2024 को करण औजला कॉन्सर्ट के बाद बादशाह से जुड़ी एक ट्रैफिक घटना के बारे में हालिया मानहानिकारक रिपोर्टों और झूठे आरोपों को लेकर यह बयान जारी कर रहे हैं.. इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि बादशाह ट्रैफिक नियम तोड़ने में शामिल थे, विशेष रूप से सड़क के गलत तरफ गाड़ी चलाने में. हम क्लियर कहना चाहते हैं कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है.

टीम ने आगे कहा कि कॉन्सर्ट की रात, बादशाह एक सफेद टोयोटा वेलफायर (रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 55 एयू 3333) में सवार थे. जिसे एक लाइसेंस होल्डर प्रोफेशनल ड्राइवर द्वारा चलाया जा रहा था. “पूरे इवेंट के लिए हमारें ट्रांसपोर्ट अरेंजमेंट्स में  एक टोयोटा वेलफ़ायर और तीन और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा शामिल थे. बादशाह इनमें से किसी भी गाड़ी को नहीं चला रहे थे.''

ये भी पढ़ें:-Pushpa 2 Box Office Collection Day 13: 'पुष्पा 2' ने दूसरे मंगलवार भी उड़ाया गर्दा, 950 करोड़ के हुई पार, 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 8 बजे तक 3 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
'उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं', फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर
'उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं', फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 8 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 8 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget