एक्सप्लोरर

Bade Miyan Chote Miyan Vs Maidaan: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म हुई फ्लॉप! अजय देवगन की 'मैदान' का भी बुरा हाल

Bade Miyan Chote Miyan Vs Maidaan: 11 अप्रैल को रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पर्दे पर डिजास्टर साबित हो गई है. वहीं अजय देवगन की 'मैदान' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आ रही है.

Bade Miyan Chote Miyan Vs Maidaan: 'गणपत' और 'हीरोपंती 2' की नाकामी के बाद अब टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है. 11 अप्रैल को रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पर्दे पर डिजास्टर साबित हो गई है. 350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनी ये फिल्म दो हफ्ते में ही दम तोड़ चुकी है. अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के फिल्म का हिस्सा होते हुए मेकर्स को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है.

'बड़े मियां और छोटे मियां' ने 15.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. चार दिनों तक ठीक-ठाक कारोबार करने के बाद ही फिल्म का डाउनफॉल शुरू हो गया था. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म की हालत और खराब हो गई. पिछले दो दिनों से तो फिल्म करोड़ भर भी नहीं कमा पा रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फ्लॉप हुई अक्षय-टाइगर की फिल्म
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 12वें दिन भी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने  सिर्फ 85 लाख रुपए का कारोबार किय था. वहीं अब 13वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक सिर्फ 40 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 13 दिनों में अक्षय-टाइगर की फिल्म सिर्फ 56.4 करोड़ रुपए ही कमा पाई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'मैदान' का भी हुआ बंटाधार!
अजय देवगन की 'मैदान' 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ ही थिएटर में रिलीज हुई थी. क्लैश का असल 'मैदान' पर साफ नजर आ रहा है. अजय देवगन की ये स्पोर्ट्स ड्रामा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आ रही है. दो दिन से फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. 12वें दिन 'मैदान' ने जहां 70 लाख कमाए थे तो वहीं शुरुआती रिपोर्ट में 13वें दिन अब तक सिर्फ 38 लाख ही कमा पाई है. इस तरह 13 दिनों में 'मैदान' का कुल कलेक्शन 36.69 करोड़ रुपए ही रहा है.

ये भी पढ़ें; LSD 2 Vs Do Aur Do Pyaar: थिएटर्स में औंधे मुंह गिरी 'एलएसडी 2'! पर्दे से उतरने की कगार पर 'दो और दो प्यार'! देखें मंगलवार के आंकड़े

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 7 बजे तक कलेक्शन 92 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 7 बजे तक कलेक्शन 92 करोड़ के पार
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget