एक्सप्लोरर

BMCM Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बनी अक्षय-टाइगर की फिल्म, 9 दिनों में इतनी सी हुई कमाई

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो चुका है. इस फिल्म के लिए रिलीज के दूसरे हफ्ते में चंद करोड़ कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं.

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. इस एक्शन थ्रिलर से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई और कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है. बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बजट वाली इस फिल्म के लिए आधी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितनी कमाई की है?

बड़े मियां छोटे मियांने रिलीज के 9वें दिन कितनी की कमाई?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लुढ़क गया और फिर ये ऊपर नहीं उठ सका. ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और अब आलम ये है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं और इसी के साथ  ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टिकट खिड़की पर बुरा हाल हो चुका है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़, दूसरे दिन 7.6 करोड़, तीसरे दिन 8.5 करोड, चौथे दिन 9.05 करोड़, पांचवें दिन 2.5 करोड़, छठे दिन 2.4 करोड़, सातवें दिन 2.55 करोड़ और आठवें दिन 1.65 करोडॉ का कलेक्शन किया. इस के साथ फिल्म की एक हफ्ते की कुल कमाई 49.9 करोड़ रुपये है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 9वें दिन 1.50 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन 51.40 करोड़ रुपए हो गया है.

बड़े मियां छोटे मियांका बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म
‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर अब बड़ी मुश्किल से चंद करोड़ कमा पा रही है. 300 करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म 9 दिन में महज 50 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. ऐसे में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए आधी लागत निकाल पाना भी नामुमकिन लग रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी है और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के करियर की लुटिया भी ये‘बड़े मियां छोटे मियां’ की परफॉर्मेंस देखते हुए इसका खेल अब खत्म होता नजर आ रहा है.

बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें:  रोहित शेट्टी के शो में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! 'खतरों के खिलाड़ी 14' में मचेगा तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget