एक्सप्लोरर

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 1: 'बैडऐस रविकुमार' की खाली बंदूक से चली गोली दर्शकों की जेब में लगी, नोट छाप रही है फिल्म

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 1: बैडऐस रविकुमार के जरिए एक बार फिर से हिमेश रेशमिया सिनेमाघरों में एक्टिंग का जादू बिखेरने आए हैं वो भी इल्लॉजिकल वे में. जान लीजिए कमाई

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 1: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' पर्दे पर 7 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धमाल मचाया था. सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और वीडियो क्लिप्स पहले ही वायरल हो चुके हैं.

मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म 80s को ट्रिब्यूट है. साथ ही, फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा गया था- 'लॉजिक इज ऑप्शनल'. रविकुमार के डायलॉग्स और उनकी खाली बंदूक से भी चलती गोली की वजह से फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था. अब ये बज बिजनेस में भी तब्दील हो चुका है. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से जुड़े आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

बैडऐस रविकुमार का ओपनिंग डे कलेक्शन

बैडऐस रविकुमार ने ओपनिंग डे पर सैक्निल्क के मुताबिक, 10:50 बजे तक 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म को लेकर प्रेडिक्शन था कि ये 5 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

लवयापा vs बैडऐस रविकुमार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा भी आज रिलीज हुई है. प्रेडिक्शन के मुताबिक, लवयापा हिमेश की फिल्म से कम कमाई कर सकती है और ये अभी तक का कलेक्शन देखकर लग भी रहा है. शुरुआती आंकड़ों में लवयापा बैडऐस रविकुमार से पीछे चल रही है.

हिमेश की फिल्म ने रिलीज से पहले ही निकाला था बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में न तो हिमेश ने म्यूजिक देने की फीस ली है और न ही गानों की. उन्होंने एक्टिंग के लिए भी कुछ चार्ज नहीं किया है. फिल्म के कई गाने पहले ही काफी हिट हो चुके हैं और फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 20 करोड़ रुपये बचा लिए यानी दूसरी भाषा में कमा लिए हैं. जो फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी है.

बैडऐस रविकुमार की स्टारकास्ट

फिल्म में हिमेश रेशमिया के अलावा, प्रभु देवा, सौरभ सचदेवा, कृति कुल्हाड़ी, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं. फिल्म को कीथ गोम्स ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि फिल्म को एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में बेहद इल्लॉजिकल बताया है. खैर फिल्म की टीम ने इसे इल्लॉजिकल कहकर ही प्रमोट भी किया है.

और पढ़ें: 'स्काई फोर्स' पिस गई 5 फिल्मों के बीच, हिट की राह मुश्किल, जानें कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget