एक्सप्लोरर

Bad Newz Box Office Collection Day 8: धीमी पड़ी ‘बैड न्यूज़’ की कमाई की रफ्तार, 8वें दिन किया अब तक का सबसे कम कारोबार

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज़’ की कमाई की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है हालांकि फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Bad Newz Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ की शुरुआत दमदार रही थी और अब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. इसी के साथ इस मूवी ने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है. फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है. वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी हैं. चलिए जानते हैं ‘बैड न्यूज़’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितने करोड़ कमाए हैं?

बैड न्यूज़ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बैड न्यूज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. फिल्म के यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ विक्की, तृप्ति और एमी विर्क की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है और इसी के साथ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ भी पहुंच रही है. फिल्म की ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत हुई थी और फिर इसने ओपनिंग डे पर भी शानदार कलेक्शन किया. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आ लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं  ‘बैड न्यूज़’ की कमाई की बात करें को फिल्म ने 8.3 करोड़ से खाता खोला था और इसने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ का केलक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज़’ ने रिलीज के 8वें दिन 2 करोड़ की कमाई की है.
  • इसेक बाद ‘बैड न्यूज़’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 44.85 करोड़ रुपये हो गया है.        

बैड न्यूज़ ने एक हफ्ते में कई फिल्मों को चटाई धूल
बता दें कि ‘बैड न्यूज़’ ने अपने पहले हफ्ते में अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ सहित कई लेटेस्ट बॉलीवुड रिलीज से बेहतर कारोबार किया है. सरफिरा ने जहां अपने पहले हफ्ते के बाद बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.75 करोड़ रुपये ही कमाए तो वहीं कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन ने अपना पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले हफ्ते में 24.45 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘बैड न्यूज़’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 40 करोड़ से ज्यादा रहा है.

बैड न्यूज़ की कमाई पर पड़ेगा ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की रिलीज का असर
 वहीं मेकर्स को फिल्म की कमाई में वीकेंड पर फिर से उछाल आने की उम्मीद है. इसी के साथ ये फिल्म 50 करोड़ के पार हो जाएगी और 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ जाएगी. हालांकि आज सिनेमाघरों में ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ भी रिलीज हो गई है. इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए ‘बैड न्यूज़’ की कमाई पर असर पड़ सकता है. देखने वाली बात होगी कि  ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के आगे ‘बैड न्यूज़’ कितनी कमाई कर पाती है.

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, मुस्कुराते हुए कपल ने दिया पोज, पैचअप की खबरें, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget