एक्सप्लोरर

Suhani Bhatnagar की प्रेयर मीट में शामिल हुईं बबीता फोगाट, तस्वीरों में 'दंगल फेम एक्ट्रेस की मां को दिखीं संभालती

Suhani Bhatnagar: 'दंगल' में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी का 16 फरवरी को 19 साल की उम्र में निधन हो गया था. सुहानी की प्रेयर मीट बीते दिन फरीदाबाद में उनके घर पर रखी गई थी.

Suhani Bhatnagar Prayer Meet: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता किरदरा निभाने वाली सुहानी भटनागर ने हाल ही में 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. इतनी कम उम्र में सुहानी के निधन ने हर किसी की आंखें नम कर दी थी. आमिर खान से लेकर रियल दंगल सिस्टर्स ने भी सुहानी की मौत पर शोक जताया था. वहीं अब दिवंगत एक्ट्रेस की प्रेयर मीट में पहलवान बबीता फोगाट भी पहुंची थीं. बबीता फोगाट ने अब अपने इंस्टा पर सुहानी की प्रेयर मीट से पहली तस्वीर शेयर की है.

सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में शामिल हुईं बबीता फोगाट
 नितेश तिवारी की 'दंगल' में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाकर खूब सुर्खी बटोरने वाली सुहानी कईं दिनों से एम्स में भर्ती थीं., जहां टेस्ट से पता चला कि उन्हें डर्मेटोमायोसिटिस है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है. तमाम इलाज के बाद भी सुहानी ठीक नहीं हो पाईं और 16 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस लीं. वहीं सुहानी की मौत से रियल बबीता फोगाट को काफी सदमा पहुंचा है.

बबीता  फोगाट ने बीते दिन सुहानी की प्रार्थना सभा भी अटेंड की थी जिस की तस्वीरें  उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट  पर शेयर कीं. एक फोटो में फोगाट सुहानी की प्रार्थना सभा में शामिल होती नजर आ रही हैं. दूसरे में वह दिवंगत सुहानी की मां का हाथ पकड़े हुए उन्हें इस दुख की घड़ी मां सांतवना देती हुई दिखाई दे रही हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babita Phogat (@babitaphogatofficial)

बबीता ने सुहानी की प्रार्थना सभा की तस्वीरें शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, “ दंगल फ़िल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के मरणोपरांत आज उनके फरीदाबाद आवास पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को सांत्वना दी व शोक संवेदना व्यक्त की . ॐ शांति.”

सुहानी को हुआ क्या था? 
सुहानी भटनागर की मौत की पुष्टि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने की थी. बाद में दिवंगत एक्ट्रेस के माता-पिता ने मीडिया से बात की जहां उन्होंने डिटेल में बताया कि उनकी बेटी के साथ वास्तव में क्या हुआ था.सुहानी के पिता ने मीडिया को बताया कि दो महीने पहले एक्ट्रेस के हाथों में सूजन आने लगी थी. शुरू में इसे सामान्य माना गया, बाद में सूजन उसके दूसरे हाथ और फिर पूरे शरीर में फैल गई.

कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बावजूद उनकी बीमारी का पता नहीं चल पाया. करीब 11 दिन पहले सुहानी को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां जांच से पता चला कि उन्हें डर्मेटोमायोसिटिस है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है/ इस बीमारी का एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है. स्टेरॉयड लेने के बाद उनकी बॉडी का इम्यून सिस्टम प्रभावित हुआ और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई.सुहानी के पिता ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी से ठीक होने में काफी समय लगता है.

सुहानी ने एक्टिंग से लिया था ब्रेक
बता दें कि सुहानी ने  अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं. उनकी आखिरी पोस्ट नवंबर 2021 में थी.

ये भी पढ़ें: Divya Agarwal Wedding: पंजाबी कुड़ी बन दिव्या अग्रवाल ने हाथों में रचाई अपूर्व के नाम की मेहंदी, ढोल पर खूब नाचीं एक्ट्रेस, पिया संग रोमांटिक भी हुईं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget