एक्सप्लोरर

Babita Kapoor Birthday: प्यार के लिए बबीता ने नहीं की थी करियर की परवाह, फिर पति से 35 साल तक क्यों रहीं अलग?

Babita Kapoor: बबीता कपूर ने 60 और 70 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. रणधीर कपूर से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी. धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया.

Babita Kapoor Unknown Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. 60 और 70 के दशक में बबीता ने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया. वह कपूर खानदान की पहली बहू थीं, जो एक्ट्रेस थीं. वह राज कपूर के बेटे रणधीर की पत्नी और करिश्मा-करीना की मां हैं. आज उनके जन्मदिन पर आइए हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं. 

यूं हुई थी पहली मुलाकात

बबीता और रणधीर के इश्क की शुरुआत फिल्मी सेट पर हुई थी. दरअसल, साल 1969 में दोनों की मुलाकात फिल्म संगम की शूटिंग के दौरान हुई. यहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. रणधीर की डेब्यू फिल्म 'कल आज और कल' की रिलीज के बाद दोनों ने छह नवंबर 1971 के दिन सात फेरे लेने का फैसला कर लिया. इस शादी के बाद बबीता ने करिश्मा और करीना को जन्म दिया. आगे चलकर उनकी दोनों ही बेटियों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल की और कपूर खानदान का नाम रोशन किया.

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

बबीता ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1966 में फिल्म 'दस लाख' से की थी. इसके बाद वह राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'राज' में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस  पर सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं. 'एक श्रीमान एक श्रीमती', 'हसीना मान जाएगी', 'फर्ज', 'बनफूल' और 'एक हसीना दो दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है' और 'किस्मत' उनकी सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती हैं. बबीता का करियर जब पीक पर था, तब उन्होंने शादी का फैसला कर लिया और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने का मन बना लिया. रणधीर से शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हो गईं. उन्होंने अपने करियर में कुल 19 फिल्मों में काम किया.

35 साल तक रहे एक दूसरे से अलग

आपको जानकर  हैरानी होगी कि प्यार के लिए करियर की परवाह न करने वाली बबीता ने शादी के 17 साल बाद रणधीर कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया. शादी के कुछ साल तक कपल के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब अभिनेता का करियर ग्राफ नीचे आने लगा. उस समय रणधीर को शराब की लत लग गई और उन्होंने एक्टिंग से भी दूरी बना ली. बताया जाता है कि इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया. बबीता और रणधीर करीब 35 साल तक एक-दूसरे से अलग रहे, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं किया. फैमिली फंक्शन में अक्सर दोनों को देखा जाता था. हालांकि, काफी समय तक दूर रहने के बाद दोनों अब फिर एक साथ रहने लगे हैं.

Mamta Kulkarni Birthday: टॉपलेस फोटोशूट से मचाया तहलका, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम, आज साध्वी की जिंदगी गुजार रही हैं ममता कुलकर्णी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'रामायण' की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट
'रामायण' की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, सनी के रोल पर आया बड़ा अपडेट
माधुरी दीक्षित ने 4.85 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, 9 गुना मिला रिटर्न 
माधुरी दीक्षित ने 4.85 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, 9 गुना मिला रिटर्न 
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget