एक्सप्लोरर

Mamta Kulkarni Birthday: टॉपलेस फोटोशूट से मचाया तहलका, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम, आज साध्वी की जिंदगी गुजार रही हैं ममता कुलकर्णी

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया. फैंस उनकी एक्टिंग की नहीं खूबसूरती के भी दीवाने थे. हालांकि ममता का नाता तमाम विवादों से भी रहा.

Mamta Kulkarni Birthday: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थीं. अपने बेबाक अंदाज, ग्लैमरस अदाओं से उन्होंने लाखों को दीवाना बनाया था. प्यारा सा चेहरा और नशीली आंखों वाली ये एक्ट्रेस उस दशक में सेंसेशन बन चुकी थीं. ममता ने बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाने वाले सलमान से लेकर आमिर खान, गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल के साथ फिल्में की थीं. ममता को स्टारडम मिल चुका था और फैंस को लगने लगा था कि वे जल्द ही बी टाउन की लेडी सुपरस्टार बन जाएंगी. लेकिन ममता की किस्मत में शायद कुछ और ही लिखा हुआ था. जहां एक ओर ममता सफलता की सीढियां चढ़ रही थी तो वहीं  दूसरी ओर विवादों में भी फंसती जा रही थीं. चलिए आज ममता के बर्थडे पर उनसे जुड़े विवाद समेत तमाम बातें जानते हैं.

ममता ने ‘तिरंगा’ फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
ममता ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया. 1992 में उन्होंने फिल्म तिरंगा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1993 में उन्होंने आशिक अवारा की और ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही.  इसी के साथ ममता भी बड़ी एक्ट्रेस बन गईं. बाद में ममता ने करण-अर्जुन की थी और ये फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी., ममता की लास्ट रिलीज फिल्म साल 2002 में आई कभी तुम कभी हम थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

रिजेक्शन क्वीन कहा जाता था
ममता फिल्मों में नाम कमा रही थीं और तमाम सुपर स्टार्स के साथ काम कर वे बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. स्टारडम उन पर हावी होने लगा था. वहीं हर डायरेक्टर भी अपनी फिल्मों में ममता को लेना चाहता था लेकिन एक्ट्रेस सिर्फ चंद प्रोजेक्ट ही साइन कर रही थीं और आने वाली हर ऑफर को रिजेक्ट कर देती थीं. इस वजह से उन्हें रिजेक्शन क्वीन का टैग दिया गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

टॉपलेस फोटोशूट कराकर ममता कुलकर्णी ने मचा दिया था तहलका
ममता कुलकर्णी ने 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था. उनके इस फोटोशूट पर काफी विवाद हुआ था. मैग्जीन के बाजार में आते ही काफी हंगामा खड़ा हो गया था. ये मैग्जीन महज 12 घंटे में स्टॉल से बिक गई थी और यहां तक की इसे ब्लैक में भी बेचा जा रह था. ममता पर टॉपलेस फोटोशूट कराने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा और उन पर केस भी दर्ज हुआ. बाद में ममता को 15 हजार जुर्माने के बाद इस केस से बरी तो कर दिया गया था लेकिन उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. इस विवाद के बाद ममता की पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई थी.

अडंरवर्ल्ड से जुड़ा ममता कुलकर्णी का नाम
इसी दौरान ममता का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ गया था. उनके अंडरवर्ड डॉन छोटा राजन से नाम जोड़ा जाने लगा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता के अंडरवर्ल्ड से ताल्लुकात होने के चलते फिल्ममेकर्स को उन्हें फिल्मों में लेने के लिए  खुलेआम धमकाया तक जाता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

ममता ने ड्रग माफ़िया विक्की से 2002 में की थी शादी
तमाम विवादों से घिरी ममता ने साल 2002 में ड्रग माफ़िया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी. विक्की से शादी के बाद ममता ने बॉलीवुड को छोड़ दिया और पति के साथ केन्या में बस गई थीं.  हालांकि ममता उस समय एक बार फिर सुर्खियों में आई थीं जब खबर आई कि पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा किया है और इसमें एक्ट्रेस के पति विक्की गोस्वामी का नाम भी सामने आया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता को ड्रग तस्करी के आरोप में  केन्या एयरपोर्ट पर गिरफ्तार भी किया गया था हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.

ममता कुलकर्णी बन चुकी हैं साध्वी
कभी अपने हुस्न से लाखो को घायल करने वाली ममता आज अध्यात्म की ओर मुड चुकी हैं. वे साध्वी बन चुकी हैं. फिल्मों की चकाचौंध से दूर आज ममता सादगी भरा जीवन गुजार रही हैं. ममता की लाइफ पर एक ऑटोबायोग्राफी 'ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी' भी लिखी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:-अगर ये एक्टर ना ठुकराता ऑफर...तो आज सत्याराज नहीं होते 'कटप्पा मामा', डायरेक्टर ने पहले इन्हें किया था पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget