एक्सप्लोरर

बाजीगर में एंटी हीरो बने थे शाहरुख खान, फिल्म ने रातोंरात बना दिया था सुपर स्टार

शाहरुख खान यानि बॉलीवुड का बादशाह. शाहरुख के सुपर स्टार बनने की कहानी बाजीगर फिल्म से शुरू होती है. इस फिल्म ने आते ही धूम मचा दी. इस फिल्म के गीतों ने भी लोकप्रियता के रिकार्ड तोड़ दिए थे. आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें.

नई दिल्ली: बाजीगर शाहरुख की पहली फिल्म थी जिसने रातोंरात उन्हें सुपर स्टार बना दिया था. 1993 में रिलीज हुई बाजीगर ने बॉक्स आफिस पर जमकर धूम मचाई और उस जमाने में 18 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया. यह फिल्म शाहरुख की पहली सफल व्यावसायिक फिल्म भी थी. बाजीगर एक ब्रिटिश फिल्म ए किस बीफोर डाइंग से प्रभावित थी जो 1991 में आई थी. इस फिल्म में शाहरुख ने पहली बार एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी जिसकी खूब चर्चा हुई थी.

बाजीगर में उनकी नायिका थी काजोल और शिल्पा शेट्टी. शिल्पा की यह पहली फिल्म थी. इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला था. शाहरुख को अब तक कुल 14 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं जो एक रिकार्ड है. इस बात को जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए निर्माता अब्बास-मस्तान ने पहले अरमान कोहली और सलमान खान से संपर्क किया था लेकिन बात नहीं बनी और शाहरुख खान की इस फिल्म में एंट्री हो गई. इस फिल्म का संगीत भी हिट रहा. इस फिल्म में अन्नु मलिक ने संगीत दिया था.

जानिए गब्बर सिंह यानि अमजद खान के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

बाजीगर के हिट होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख का नाम चल पड़ा. बाद में शाहरुख ने सुपर स्टार की परिभाषा ही बदल दी. शाहरुख का दिल्ली से भी पुराना नाता है. यहां से शाहरुख ने मास कॉम और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी. शुरुआत में शाहरुख ने टीवी सीरियल में भी काम किया. फौजी और सर्कस सीरियल में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. शाहरुख जब टीवी सीरियल में काम कर रहे थे तभी उनके नाम की चर्चा मुंबई तक पहुंच चुकी थी.

बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख के पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे. शाहरुख का एक्टिंग से पुराना नाता रहा है. उनके पिता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पास एक छोटा से रेस्टोरेंट खोला था. यह बात 70 के दशक की है जब इब्राहीम अलकाजी वहां के निदेशक थे और नसीरुद्दीन शाह, ओमपुरी, राजबब्बर और अनुपम खेर जैसे कलाकार वहां अभिनय की बारीकियां सीख रहे थे. शाहरुख खान इनसे सबसे मिलते रहते थे लेकिन तब किसी को इस बात का जरा भी अभास नहीं था कि यह छोटा से बच्चा आगे चलकर बॉलीवुड का बादशाह बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अजय देवगन की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो
अजय की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget