एक्सप्लोरर

करन जौहर से लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हॉकेन तक, भंसाली के लिए एकजुट हुए सभी बड़े सितारे

मुंबई: जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया. हमला करने वाले खुद को करणी सेना नाम के संगठन का बता रहे थे. इन लोगों का आरोप है कि भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है. भंसाली पर हुए हमले पर फिल्म इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध जताया है. आपको बताते हैं कि संजय लीला भंसाली के समर्थन में किसने क्या कहा है- सोनम ने ट्वीट किया, 'पदमावती के सेट पर जो कुछ हुआ वह भयावह और जघन्य है. क्या यही दुनिया है.' फिल्ममेकर करन जौहर ने ट्विटर पर सभी हस्तियों से इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को कहा है. करन ने लिखा कि इस मुद्दे पर किसी को भी चुप रहने की जरूरत नहीं है.   ददलानी ने लिखा, 'हमारे सर्वाधिक सम्मानित फिल्म निर्माताओं में एक संजय लीला भंसाली को सेट पर हमला किया गया. आशा करता हूं कि फिल्म उद्योग इसके खिलाफ एकजुट होगा.' उन्होंने कहा कि यदि उनके पास कोई मुद्दा था तो ऐतराज जताने के कानूनी तरीके हैं. शारीरिक हमला एक आपराधिक हरकत है जो धमकाने के लिए किया जाता है. पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुकैन ने भी ट्वीट किया- स्वामी ने लिखा, 'यदि अपराध का जवाब सजा से नहीं दिया जाता है तो अराजकता का पलड़ा भारी हो जाएगा. स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए फौरन कानून व्यवस्था की जरूरत है. ' पंडित ने ट्वीट किया, 'मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावती के सेट पर हमले की निंदा करता हूं.' अदाकारा हुमा कुरैशी ने लिखा कि वह इस हमले से स्तब्ध हैं. यह गुंडागर्दी अवश्य रूकनी चाहिए. वरिष्ठ अदाकारा सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, 'शर्मनाक..यहां क्या हो रहा है.' इस फिल्म के इस साल नवंबर में रिलीज होने का कार्यक्रम है. फिल्म बाजीराव मस्तानी में भंसाली के साथ काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर दुख जताया है. फिल्म एक्टर और निर्माता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'संजय लीला भंसाली के सेट पर हंगामा करने वाले कितने लोगों को सजा मिलती है इसका मुझे इंतजार रहेगा. अगर आपको पसंद नहीं कि वो क्या बना रहे हैं तो आप उनकी फिल्म मत देखो. इस तरह की हिंसा का क्या मतलब?' अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली के सेट' पर जो हुआ उससे मैं दहशत में हूं. वैचारिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन जो हुआ है उसको किसी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता. शर्मनाक.'        

आपको बता दें कि भंसाली पर अटैक करने  वाले संगठन करणी सेना का दावा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है.. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है.. करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निकाह' के हिट गानों के लिए आशा भोसले थीं पहली पसंद, मेकर्स के सामने सलमा आगा ने रखी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
'ये सब मायने नहीं रखता', 'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता से 8 साल के एज गैप पर बोलीं श्रिया सरन
'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं श्रिया सरन, एज गैप पर अब तोड़ी चुप्पी
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget