एक्सप्लोरर

‘कबीर सिंह’ और ‘स्पाइडरमैन’ को कड़ी टक्कर दे रही है आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’, कमाई जान हैरत में पड़ जाएंगे

फिल्म समीक्षकों की तारीफें लूटने के बाद अब अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 46 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 15’ रिलीज़ के बाद से ही सुर्खियों में है. पहले समीक्षकों की तारीफ बटोरी और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचा रही है. फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर उम्मीद से बेहतर कमाई की है. दूसरे हफ्ते के शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.

पहले हफ्ते में ‘आर्टिकल 15’ ने सिनेमाघरों से 34.21 करोड़ रुपए बटोरे थे. अब दूसरे हफ्ते भी इसे वीकेंड पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानि शुक्रवार को 2.65 करोड़, शनिवार को 4 करोड़ और रविवार को 5.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 46.21 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘आर्टिकल 15’ को राहत, सेंसर बोर्ड की मंज़ूरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ब्राह्मण समाज की याचिका खारिज

‘आर्टिकल 15’ को पहले सिर्फ शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ का ही सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब फिल्म की टक्कर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन फार फ्रोम होम’ से भी हो रही है. हालांकि इन फिल्मों के बावजूद आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है.

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘आर्टिलक 15’ में आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं. उनके अलावा इशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुत्पा, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और नासर जैसे कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म का लेखन अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ने साथ में किया है. फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

जाति विषय को केंद्र में लेकर बनाई गई इस फिल्म को समीक्षकों ने जमकर सराहा है. दर्शक भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. दूसरे हफ्ते में रही शानदार कमाई फिल्म की कामयाबी को बयान कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget