एक्सप्लोरर

'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज़, आयुष्मान खुराना ने दर्शकों को फिर चौंकाया

आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट लेखन हितेश केवलिया ने किया है. ये 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना एक अलग कॉन्सेप्ट और अलग रोल में नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर काफी मज़ेदार है और कॉमेडी से भरपूर भी. इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार गे है.

आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जीतेगा प्यार मानेगा पूरा परिवार.” आयुष्मान के साथ फिल्म में जीतेंद्र कुमार अहम रोल में है. इसमें नीना गुप्ता आयुष्मान की मां और गजराज राव पिता का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में कुछ अच्छे डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं.

फिल्म में आयुष्मान के पार्टनर के रूप में जीतेंद्र नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर में आयुष्मान अपने प्यार जीतेंद्र को पाने की कोशिश में लगे हैं, जबकि पूरा समाज और परिवार इसके खिलाफ दिखाई दे रहा है. ट्रेलर में गजराज राव और नीना गुप्ता भी अपनी छाप छोड़ती नज़र आ रही हैं.

ट्रेलर में एक गंभीर विषय को बड़ी आसानी और हंसी मज़ाक के तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा है. बता दें कि आयुष्मान खुराना इससे पहले भी अपने रोल से दर्शकों को चौंकाते रहे हैं. फिर वो चाहे स्पर्म डोनेट करने वाले 'विकी डोनर' हों या फिर 'बाला' में एक गंजे नौजवान लड़के का किरदार. हर बार आयुष्मान गंभीर विषय के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं.

इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवलिया ने किया है. इसके अलावा स्क्रिप्ट भी हितेश ने ही लिखी है. लगभग 2 मिनट 40 सेकेंड के ट्रेलर में आप कहीं भी बोर नहीं होंगे. आयुष्मान ने एक बार फिर अपने अंदाज़ से सभी को चौंका दिया है. ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 की उम्र में अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया का जलवा, 'द ओडिसी' प्रीमियर में एथनिक लुक ने लूटी महफिल
69 की उम्र में अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया का जलवा, 'द ओडिसी' प्रीमियर में एथनिक लुक ने लूटी महफिल
'लॉक अप 2' से बाहर आते ही सुनीता आहुजा का खुलासा, बेटे यश के साथ करेंगी डेब्यू, कहा- 'सितंबर को रिलीज होगी...'
'लॉक अप 2' से बाहर आते ही सुनीता आहुजा का खुलासा, बेटे यश के साथ करेंगी डेब्यू
'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में होने वाले पति को किया इंट्रोड्यूस, फ्लॉन्ट क रिंग, भागकर लगाया गले
'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में होने वाले पति को किया इंट्रोड्यूस, फ्लॉन्ट क रिंग, भागकर लगाया गले
Saturday BO Collection: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'अल्फा'-'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें शनिवार का कलेक्शन
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'अल्फा'-'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें शनिवार का कलेक्शन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget