एक्सप्लोरर

Doctor G Box Office Prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है 'डॉक्टर जी', जानें कैसी रहेगी आयुष्मान खुरानी की फिल्म की ओपनिंग

Doctor G Box Office Prediction: आयुष्मान खुराना की यूं तो सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. ऐसे में उनकी आगामी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर भी बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आ गए हैं.

Box Office Prediction Of Ayushmann's Doctor G: लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान खुराना की हर फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड रहते हैं. हालांकि, इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर माहौल थोड़ा दूसरा है. फिल्में रिलीज से पहले तो काफी चर्चा में रहती हैं लेकिन पर्दे पर पहुंचने के बाद दर्शक ज्यादातर फिल्मों को नकारते ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है यह हर कोई जानना चाहता है.

जैसा कि सभी जानते हैं, आयुष्मान खुराना ने गंजेपन की समस्या से लेकर समलैंगिक विषयों तक हमेशा अपने अभिनय से लोगों को कुछ नया देने और दिखाने की कोशिश की है. एक बार फिर वह एक अलग कंटेंट के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं. इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं. फिल्म के रिलीज से पहले ही इसकी कमाई को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं.

डॉक्टर जी का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
पहले यह जान लीजिए की फिल्म आने वाले 14 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई कर सकती है क्योंकि आयुष्मान की फिल्मों के विषय को लेकर दर्शक उत्साहित रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म 3 से 4 करोड़ के आस पास कमाई कर सकती है. वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है. फिल्म की रिलीज में दो दिन का समय है और किसी तरह की प्रमोशनल एक्टिविटी न होने की वजह से फिल्म की कमाई को लेकर ज्यादा अनुमान नहीं लगाया जा सका है.

फिल्म की कहानी
बता दें कि फिल्म डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे आयुष्मान का कैरेक्टर महिला रोगियों के आसपास पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट होने के लिए संघर्ष करता है. अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म का प्लॉट एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- Kangana Post: मनाली में मुख्यमंत्री से मिलीं कंगना रनौत, हिमाचली नाश्ते से यूं किया उनका स्वागत

Bigg Boss 16: ‘अगर ये बहू बनकर जाएगी तो अंकित की मां खून के आंसू रोएंगी...’ सौंदर्या शर्मा ने प्रियंका चाहर पर किया कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget