एक्सप्लोरर

Avengers: Endgame रच सकती है नया इतिहास, तोड़ सकती है बाहुबली 2 के सभी ओपनिंग रिकॉर्ड

अवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन की कमाई का अगर अनुमान लगाएं तो ये फिल्म 45 से 50 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है. एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म बाहुबली को कुल 6500 स्क्रीन और सभी भाषाओं में लॉन्च किया था. तो वहीं अवेंजर्स एंडगेम को भी 2700 स्क्रीन पर बुक किया जा चुका है.

नई दिल्ली: अवेंजर्स एंडगेम इस शुक्रवार को भारत में ग्रैंड एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं फिल्म को लेकर भी ये कहा जा रहा है कि सिल्वर स्क्रीन पर ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है. अवेंजर्स एंडगेम को भारत में 24x7 अपना शो चलाने की भी अनुमति मिल गई है. जिससे एक बात तो जाहिर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. अवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन की कमाई का अगर अनुमान लगाएं तो ये फिल्म 45 से 50 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. बता दें कि बाहुबली 2 द कनक्लूसन ने अपने पहले दिन कुल 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तो चलिए नजर डालते हैं कि अवेंजर्स एंडगेम भारत में कैसे नया इतिहास रचने को तैयार है. सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर बाहुबली 2: द कनक्लूसन को 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया था और भारत में ये फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर है. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 510.59 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अवेंजर्स एंडगेम आ गई है. बता दें कि इस फिल्म के एलान के बाद टिकट बुकिंग काउंटर्स क्रैश हो चुके हैं तो वहीं कई ऐसे फैंस है जिन्हें अभी तक टिकट नहीं मिल पाए हैं. एंडगेम के समय कोई भी छुट्टी या कोई त्योहार नहीं है जिससे ये जाहिर है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल बुकिंग होने वाली है. स्क्रीन काउंट एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म बाहुबली को कुल 6500 स्क्रीन और सभी भाषाओं में लॉन्च किया था. तो वहीं अवेंजर्स एंडगेम को भी 2700 स्क्रीन पर बुक किया जा चुका है. इस फिल्म को 24x7 सिनेमा घरों में दिखाया जाएगा. एंडगेम को साउथ में 750 स्क्रीन पर डब कर चलाया जाएगा. टिकट की कीमत भारतीय दर्शक मार्वल के क्रेजी फैंस हैं. और इसका पता इस बात से ही चलता है कि फिल्म की टिकट 2400 रुपये तक पहुंच चुकी है और फैंस फिर भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं. कई मेट्रो शहरों में टिकट पूरी तरह से बिक चुके हैं तो वहीं कई जगह इन टिकटों की कीमत 800 रुपये से 2400 रुपये तक पहुंच चुकी है.  बता दें कि बाहुबली 2 और जब हैरी मेट सेजल के नाम सबसे महंगी टिकट बेचने का रिकॉर्ड है जो 2400 रुपये है है. हाउसफुल ओपनिंग डे के दिन अवेंजर्स एंडगेम का टिकट बुक करना सबसे मुश्किल भरा काम था. क्योंकि सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही उस दिन कई लाख टिकट बुक हो गए थे. तो वहीं कई बुकिंग वेबसाइट क्रैश हो गई. एंडगेम को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. 2008 में आई आयरनमैन इसकी पहली फिल्म थी. इसके बाद हल्क, थॉर, कैप्टन अमेरिका, गार्जियन ऑफ गैलक्सी, ऐंट मैन, स्पाइडरमैन, ब्लैक पैंथर, कैप्टन मार्वल, डॉक्टर स्ट्रैंज आदि के विभिन्न पार्ट्स आए. एंडगेम मार्वल की 22वीं फिल्म है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget