एक्सप्लोरर

'अवतार 3: फायर एंड ऐश' में नए विलेन वरांग की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Avatar 3: Fire and Ash: अवतार 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म में नए खलनायक वरांग की एंट्री हुई है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े अपडेट.

मशहूर निर्माता जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिससे दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है. ये फिल्म 6 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में देखने को मिलेगी. इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की जादुई दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा.

ये एक्ट्रेस निभाएंगी विलेन का रोल

इस बार कहानी में एक नए खलनायक 'वरांग' की एंट्री हुई है, जिसका किरदार एक्ट्रेस ऊना चैपलिन निभाएंगी. ऊना स्पेनिश-स्विस-ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं. फिल्म में वह मंगक्वान कबीले को लीड करती नजर आएंगी. उनका किरदार फिल्म की कहानी में कई नई चुनौतियां लेकर आएगा.

फिल्म के मेकर्स ने वरांग का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया. इस पोस्टर में ऊना चैपलिन के किरदार का चेहरा आधा दिख रहा है. बैकग्राउंड में चिंगारी नजर आ रही है.


अवतार 3: फायर एंड ऐश' में नए विलेन वरांग की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस पोस्ट के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, 'अवतार: फायर एंड एश में वरांग से मिलिए. आप भी उन लोगों में शामिल हो जाइए जो इस वीकेंड पर 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ 'अवतार 3' का ट्रेलर भी देख सकते हैं. इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है. फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

एक फैन ने लिखा, "आइकॉनिक अवतार वरांग, उसकी आंखों में बदले की आग है." वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "अवतार का यूनिवर्स मजेदार होता जा रहा है." दूसरे फैन ने लिखा, "किंग का स्वागत करो."

इस तीसरे पार्ट में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना और सिगोर्नी वीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार वापस लौट रहे हैं. 'अवतार: फायर एंड ऐश' फिल्म की कहानी उसी जगह से शुरू होती है, जहां 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' खत्म हुई थी. इस बार सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना अपने ही समुदाय के अंदर की समस्याओं से जूझते हुए नजर आएंगे.

'अवतार' और 'द वे ऑफ वाटर' दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की. अब सभी की निगाहें 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर लगी हैं कि क्या यह फिल्म भी इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, शुक्रवार सुबह 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में 11.36 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Thursday Box Office: सनी-इमरान की फिल्मों की आहट भर से 'स्पाइडर मैन' कांपी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
थर्सडे को स्पाइडर मैन' पड़ी कमजोर, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' क्या करेगी दमदार ओपनिंग? एडवांस बुकिंग में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक कमाए 4 करोड़
'बंटवारा 1947' क्या करेगी दमदार ओपनिंग? एडवांस बुकिंग में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक कमाए 4 करोड़

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget