एक्सप्लोरर

Birthday Special: क्रिकेटर बनने का देखा ख्वाब, टैक्सी चलाकर किया गुजारा, आज 180 करोड़ का मालिक है ये सिंगर

Birthday Special: एक पाकिस्तानी सिंगर ऐसे हैं जिन्होंने अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली है. आज वे अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Birthday Special: फिल्मी दुनिया हो या म्यूजिक इंडस्ट्री, किसी के लिए भी यहां पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन बहुत से सितारों ने अपनी मेहनत के दम पर स्ट्रगल करके अपना मुकाम बनाया है. आज हम आपको एक ऐसी ही हस्ती के बारे में बता रहे हैं जिनका आज बर्थडे हैं. ये एक सिंगर हैं जिन्होंने अपने हुनर के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है. 

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की, जिनका सिक्का भारत में भी खूब चलता है. 12 मार्च 1983 में पाकिस्तान के वजीराबाद में जन्मे सिंगर आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके इस खास दिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं से रुबरू करा रहे हैं. आतिफ असलम कभी अपने गुजारे के लिए लोकल टैक्सी चलाया करते थे लेकिन आज उनके पास बेशुमार दौलत है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

क्रिकेटर बनना चाहते थे आतिफ असलम
आतिफ असलम ने 2005 में फिल्म जहर के गीत 'वो लम्हे' से बॉलीवुड डेब्यू किया और आते ही छा गए. उनकी आवाज का जादू भारतीय फैंस पर ऐसा चला कि इसके बाद सिंगर को एक से बढ़कर एक गानों के लिए ऑफर मिले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज टॉप हिंदी सिंगर्स में शुमार किए जाने वाले आतिफ असलम का ख्वाब कभी सिंगर बनना था ही नहीं, बल्कि वे तो क्रिकेट के फैन थे और क्रिकेटर ही बनना चाहते थे. ऐसे में सवाल ये है कि फिर वे सिंगिंग की दुनिया में कैसे आ गए?

Preview

नुसरत फतेह अली खान बने सिंगिंग के इंस्पिरेशन
ट्रीब्यून को दिए एक पुराने इंटरव्यू में आतिफ असलम ने खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी तब बदली जब उनके भाई ने उन्हें नुसरत फतेह अली खान से मिलवाया. नुसरत के गाने सुनकर आतिफ खुदा के करीब हो गए और उन्हें अपनी आवाज में छिपा टैलेंट दिखाई दिया. आतिफ असलम ने इस दौरान बताया था कि उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से अपने खाली समय में लिखे गए एक गाने को रिकॉर्ड किया था.

पॉकेट मनी से रिकॉर्ड किया पहला गाना
उन्होंने कहा था- 'मैंने अपना पहला गाना आदत अपनी जेब से पैसे खर्च करके रिकॉर्ड किया था. जब व्हाट्सएप जैसा कुछ नहीं था, तब इसे इंटरनेट पर अपलोड करने में मुझे कुछ सेकंड लगे. लोगों को ये पसंद आने लगा और फिर मैंने एक म्यूजिक वीडियो बनाया. मेरे करियर की शुरुआत उसी पल से हुई.'

Preview

180 करोड़ के मालिक हैं सिंगर
आतिफ असलम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके पास धन-दौलत की भी कोई कमी नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलीशान बंगला और लग्जीरियस गाड़ियों के साथ वे 180 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. सिंगर ने 2013 में सारा भरवाना से निकाह किया था जिनसे उन्हें 2 बेटे और एक बेटी है.

ये भी पढ़ें: मोहन बाबू पर लगा 'सूर्यवंशम' एक्ट्रेस सौंदर्या की हत्या का आरोप, 22 साल पहले प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget