एक्सप्लोरर

‘उफ्फ यह लड़का’, दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल पर लुटाया प्यार

Athiya- KL Rahul: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दे दी है, इसी बीच केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पति की जमकर तारीफ की है.

Athiya shetty Praised KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 93 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. वहीं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने पति, क्रिकेटर केएल राहुल की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर पति पर प्यार लुटाया है.

अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की है. अथिया ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर राहुल की एक फोटो शेयर की. फोटो में राहुल गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच की जीत के बाद अपना बैट हवा में लहराते हुए दिख रहे हैं.
‘उफ्फ यह लड़का’, दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस ने गजब का कैप्शन दिया 
राहुल की फोटो शेयर कर अथिया ने प्यार बरसाते हुए फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "यह लड़का, उफ्फ!". इसके बाद उनका ये पोस्ट वायरल हो गया. जिससे फैंस उनके इस प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं.

एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
बता दें, राहुल और अथिया ने जनवरी, 2023 में शादी की थी. वहीं, नवंबर 2024 में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाई थी. कपल ने 24 मार्च को इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज देते हुए बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-एक्शन फिल्म सुभाष घई की 1983 में आई इसी नाम की क्लासिक फिल्म की रीमेक है. फिल्म में अथिया के साथ अभिनेता सूरज पंचोली लीड रोल में हैं. इसके बाद अथिया, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज के साथ ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं. शेट्टी की आखिरी फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी. 2019 में रिलीज हुई फिल्म के डायरेक्टर देबमित्रा बिस्वाल हैं.

आईपीएल की इस टीम का हिस्सा हैंं केएल राहुल
बल्लेबाज केएल राहुल के बारे में बता दें कि वह आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "डियर केएल राहुल, आपका अपने घर में और दिल्ली में स्वागत है."

ये भी पढ़े: अजित कुमार ने सनी देओल को पछाड़ा, गुड बैड अग्ली ने जाट से किया 3 गुना ज्यादा कलेक्शन, इन दो फिल्मों ने भी दी कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget