एक्सप्लोरर

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के मुद्दे पर बोले औवेसी

मुंबई: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि कश्मीरी लड़की जायरा वसीम पर दबाव की तरकीब अपनाकर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर माफी मांगने के लिए मजबूर करना अनुचित और अनावश्यक है.

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में भारतीय पहलवान गीता फोगाट की कम उम्र की भूमिका निभाने वाली वसीम ने शनिवार को मुफ्ती के साथ अपनी मुलाकात के बाद लोगों की ‘‘नाराजगी’’ और ‘‘अनजाने में चोट पहुंचाने’’ के लिए माफी मांगी थी.

ओवैसी ने कहा, ‘‘कुछ करने या नहीं करने के लिए, खास कर 16 साल की लड़की पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. यह बिल्कुल अनुचित और अनावश्यक है. इस तरह का उनपर दबाव बनाया गया कि उन्हें उस चीज के लिए माफी मांगनी पड़ी जिसकी जरूरत ही नहीं थी.’’

उन्होंने पूछा, ‘‘साथ ही जो लोग इस नन्हीं बच्ची के लिए हमदर्दी दिखा रहे हैं उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि जब ऐसे सैकड़ों किशोर अपनी आंख की रोशनी गंवा रहे थे या पैलेट गन से हमले में जो आंशिक तौर पर दृष्टिहीन हो गए तब सहानुभूति कहां थी.’’

उन्होंने कहा कि घटना ने जम्मू कश्मीर सरकार में लोगों के विश्वास में कमी को प्रकाश में ला दिया है.

आपको बता दें कि दंगल के लीड एक्टर आमिर खान ने भी जायरा का समर्थन करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘मैं समझ सकता हूं और कल्पना भी कर सकता हूं कि किस वजह से आपको ये बयान जारी करना पड़ा.. ज़ायरा मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि हम सब तुम्हारे साथ हैं. आप जैसी खूबसूरत, प्रतिभावान और मेहनती बच्ची सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के लिए रोल मॉडल है. मेरे लिए भी आप जरूर एक रोल मॉडल हैं.’

 

साथ ही आमिर ने ये भी लिखा है कि ‘मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप ज़ायरा को अकेला छोड़ दें और इस बात का ध्यान रखें कि वो सिर्फ 16 साल की एक बच्ची हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा कर रही है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
देश छोड़ने के आदेश के खिलाफ बॉम्बे HC जाएंगे इमरान खान, हायर किए बड़े वकील
'इन्हें गंदी भाषा ही बोलनी है...' समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
पत्नी और को-एक्ट्रेस ईशा संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget