एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case:  डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज हासिल करने की कोशिश में NCB, बैंक डिटेल्स की भी पड़ताल

Cruise Drugs Case: आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है. उससे पहले एनसीबी फोन्स से डिलीट किए जा चुके सभी व्हाट्सएप मैसेज को वापिस हासिल करने में लगे हुई है.

Aryan Khan Drugs Case:  मुंबई क्रूज ड्रग्स (Cruise Drugs Case) पार्टी केस में आर्यन खान (Aryan Khan) को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है. वहीं अब उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. दरअसल एनसीबी (NCB) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब आर्यन और बाकी आरोपियों की बैंक डिटेल्स खंगालने का भी फैसला किया है. साथ ही आरोपियों के फोन्स से डिलीट किए जा चुके व्हाट्सएप संदेशों को भी रिट्रीव किया जा रहा है. एनसीबी आरोपियों की बैंक डिटेल्स के जरिए पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं ड्रग्स की किसी बड़ी खेप की खरीद तो नहीं की गई है.

26 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

दरअसल आर्यन खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होनी है. उधर एनसीबी की तरफ से इस याचिका के विरोध में दलीलें तैयार कर ली गई हैं. जिसके लिए एजेंसी ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठा करने में लगी है. एनसीबी ने पहले ही कई ऐसे आरोपियों की बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड्स हासिल कर लिए हैं जिनके कब्जे से प्रतिबंधित ड्रग्स की बड़ी मात्रा जब्त की जा चुकी है. साथ ही आरोपियों के आय के स्रोत को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.

डिलीट मैसेज हासिल करने में जुटी एनसीबी

इस मामले में जांच एजेंसी मोबाइल फोन, लैपटॉप्स से डिलीट किए गए संदेशों को भी हासिल करने की कोशिश कर रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को डील के लिए कम्युनिकेश सोर्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि व्हाट्सएप संदेशों को आर्यन खान के खिलाफ सबसे अहम सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा. यहां तक कि इन संदेशों के आधार पर ही एक्ट्रेस अनन्या पांडेय से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान ने मैसेज भेजकर अनन्या से पूछा था कि क्या गांजा मिल सकता है, या वो कोई जुगाड़ कर सकती हैं. हालांकि एनसीबी की तरफ से साफ किया गया है कि 2 अक्टूबर की रेव पार्टी रेड में आर्यन खान के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी.

आर्थर रोड जेल में है आर्यन

खबरों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आर्यन खान के लिए ड्रग्स कोई नई चीज नहीं थी. व्हाट्सएप चैट्स की जांच में पता चला है कि वो लगातार ड्रग स्पलायर्स के संपर्क में रहते थे. यहां तक कि उन्होंने ड्रग्स की बड़ी मात्रा के लिए भी बात की थी. उधर हाईकोर्ट में आर्यन खान ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि उनकी व्हाट्सएप चैट्स को एजेंसी ने गलत तरीके से पेश किया है. तीन अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद आर्यन कुछ दिनों तक एनसीबी की कस्टडी में रहे, उसके बाद 8 अक्टूबर से वो आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें-

Antim Motion Poster: Salman Khan ने शेयर किया Antim का मोशन पोस्टर, दमदार डायलॉग सुनने को मिला

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने एक टास्क के दौरान हुए हादसे को लेकर Pratik Sehajpal से पूछे कई सवाल, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget