एक्सप्लोरर

Article 370 में पीएम मोदी के रोल में दिखे टीवी के 'राम', कश्मीर मिशन वाली यामी गौतम की फिल्म में Arun Govil ने चौंकाया

Arun Govil in Narendra Modi Role: एक्ट्रेस यामी गौतम की आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें अरुण गोविल ने पीएम नरेंद्र मोदी का रोल प्ले किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा.

Arun Govil in Narendra Modi Role: साल 2022 में फिल्म कश्मीर फाइल्स आई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. उसमें कश्मिरी पंडितों की दर्दभरी कहानी को फिल्माया गया था जो दर्शकों के दिलों को छू गई. अब फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर आया है, जिसमें अनुच्छेद 370 को हटाने की बात पर जो बवाल हुआ था उसे दिखाया जाएगा. फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर में पुलवामा घटना दिखाई जाएगी और उसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जो बातें कही थीं उसे भी दिखाया जाएगा. फिल्म में नरेंद्र मोदी का रोल एक्टर अरुण गोविल ने निभाया है. ट्रेलर में जब आप पीएम मोदी का किरदार करने वाले एक्टर को देखेंगे तो एक बार के लिए निगाहें टिक जाएंगी.

अरुण गोविल काफी चर्चित चेहरा है जिन्हें लोग 'राम' के नाम से भी पुकारते हैं. 80's के दशक में सुपरहिट धार्मिक शो 'रामायण' में अरुण गोविल भगवान राम का रोल प्ले कर चुके हैं. अब अरुण गोविल पीएम मोदी का चेहरा बनकर फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आए हैं. चलिए आपको फिल्म के बारे में कुछ और बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

अरुण गोविल बने पीएम नरेंद्र मोदी

फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर कश्मीर से शुरू होता है. जिसमें सबसे पहले यामी गौतम को दिखाया जाता है. इसमें एक आतंकी का इंटरव्यू भी फिल्माया गया है और कश्मीर में होने वाले दंगे को भी दिखाया गया. इसमें पुलवामा घटना भी दिखाई गई और अरुण गोविल को पीएम के रोल में पहली बार तब दिखाते हैं जब पुलवामा में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को नमन करते हैं. इसके बाद देश को जो संबोधन दिया था उसमें दिखाया जाता है. अरुण गोविल को एक झटके में देखकर कोई पहचान नहीं पाएगा लेकिन उनके लुक को पूरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी जैसा किया गया है. ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पीएम मोदी के रोल में नजर आए अरुण गोविल अपने किरदार से पूरी तरह से न्याय करेंगे ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है. वहीं होम मिनिस्टर के रोल में टीवी एक्टर किरण करमरकर नजर आए हैं. अगर आपने एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल 'कहानी घर घर की' देखा है तो उसमें ओम अग्रवाल का रोल निभाने वाले किरण करमरकर फिल्म आर्टिकल 370 में अमित शाह का रोल प्ले करते नजर आए हैं. यामी गौतम इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं वहीं इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है. फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया है. बता दें, आदित्य धर यामी गौतम के पति हैं.

अगर बात अरुण गोविल की करें तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में की हैं जिसमें लव कुश, हुकुस-बुकुस, सावन को आने दो, मुकाबला, ओएमजी 2, गंगा धाम, सांच को आंच नहीं का नाम शामिल है. इसके अलावा रामानंद सागर की रामायण से अरुण गोविल काफी फेमस हुए जबकि उसके पहले उन्होंने रामानंद सागर के ही 'विक्रम-बैताल' नाम के शो को किया है.

यह भी पढ़ें: Article 370 Trailer: 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा था और रहेगा....' यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget