एक्सप्लोरर

Article 370 Box Office Collection Day 3: ‘आर्टिकल 370’ पर संडे को हुई नोटों की बरसात, 3 दिन में ही बजट से ज्यादा कर ली कमाई, जानें- कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection: ‘आर्टिकल 370’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया और इसने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी लागत वसूल कर ली है.

Article 370 Box Office Collection Day 3: यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. कश्मीर में संविधान के अनुच्छे 370 को हटाने पर बेस्ड इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ इस फिल्म को देखने क लिए सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस भी पहुंच रही है. फिल्म की ओपनिंग दमदार रही थी और वीकेंड पर तो ‘आर्टिकल 370’ ने कमाल कर दिखाया और बंपर कलेक्शन कर लिया. चलिए यहां जानते हैं यामी गौतम की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
‘आर्टिकल 370’ सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले दिन विद्युत जामवाल की 'क्रैक' से क्लैश करना पड़ा था. वहीं फिल्म को शाहिद कपूर की पहले से सिनेमाघरों में चल रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से भी मुकाबला करना पड़ा था. हालांकि यामी गौतम की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 25.42 फीसदी के इजाफे के साथ 7.4 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘आर्टिकल 370’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 22.80 करोड़ रुपये हो गया है.

आर्टिकल 370’ ने तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कर ली कमाई
‘आर्टिकल 370’ का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है. वहीं फिल्म ने तीन दिन में ही 21 करोड़ से ज्यादा कमाई कर अपनी लागत वसूल ली है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई करती है.

‘आर्टिकल 370’ स्टार कास्ट और कहानी
‘आर्टिकल 370’आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित और आदित्य धर द्वारा निर्मित है. फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. फिल्म में जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाए जाने के दौरान सरकार के सामने आई मुश्किलों को दिखाया गया है साथ ही फिल्म में कश्मीर में फैले आतंकवाद पर भी चोट की गई है.

और पढ़ें: Manmohan Krishna Birth Anniversary: सिंगर बनने आए एक्टर को जब किस्मत ने बनाया डायरेक्टर, पाकिस्तान में जन्मे मनमोहन कृष्ण के बारे में जानें कुछ अनसुने किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के दिए

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget