'पानीपत' में साथ काम कर रहे संजय दत्त को लेकर बोले अर्जुन कपूर- उनका स्वभाव बच्चों के जैसा
अर्जुन कपूर और संजय दत्त जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में एक साथ नजर आने वाले हैं. इसी बीच अर्जुन ने संजय को लेकर कहा कि वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनके अंदर मैंने एक बच्चे को देखा है.

मुंबई: फिल्म 'पानीपत' में पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर के मुताबिक, 59 साल के संजय दत्त का स्वभाव बेहद नम्र और एक बच्चे की तरह है. आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है.
यहां बेलवेडर स्टूडियो की लॉन्चिंग के दौरान संजय के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, "मैंने उनके साथ फिल्म में कुछ हिस्सों की ही शूटिंग की है. उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा. वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनके अंदर मैंने एक बच्चे को देखा. हम सब संजू सर को एक अभिनेता और स्टार के तौर पर देखते हुए बड़े हुए हैं."
Embarking on a journey like never before... with Ashu sir & our entire team.#Panipat#PanipatShootBeginsToday
@agpplofficial @AshGowariker #SunitaGowariker @visionworldfilm @RohitShelatkar @duttsanjay@kritisanon pic.twitter.com/BodlayC4ny — Arjun Kapoor (@arjunk26) November 30, 2018
अभिनेता ने आगे कहा, "उनका व्यक्तित्व जीवन से बड़ा है, ऐसे में जब आप सेट पर उनके साथ चलते हैं, तब आपको यह महसूस होता है कि उनकी शख्सियत इतनी खास क्यों हैं. लेकिन वह एक बच्चे की तरह है. वह काफी विनम्र हैं और वह जिस तरह बातचीत करते हैं आपको ये महसूस नहीं होगा कि वे फिल्म में खलनायक हैं और आप उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि वह मेरे गाल खींचने लगते हैं. ऐसे में उनके सामने किरदार में बने रहना मेरे लिए काफी मुश्किल होता है."
सास बहू और साजिश: देखिए फुल एपिसोड. 12 May 2019





















