एक्सप्लोरर

COVID-19 से लड़ाई में आगे आए अर्जुन कपूर, कई फंड्स में दान की धनराशि

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोविड-19 के कई राहत कोष में इस महामारी से लड़ने के लिए सहायता राशि दान की है. अभिनेता ने पीएम केयर्स फंड सहित कई फंड्स में योगदान किया है.

कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर लोग आर्थिक तौर पर सामने आ रहे हैं. चाहे आम आदमी हो या अभिनेता हर कोई कोरोना वायरस को लेकर आर्थिक तौर पर मदद के लिए धनराशि दान कर रहा है. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोविड-19 के कई राहत कोष में इस महामारी से लड़ने के लिए सहायता राशि दान की है. अभिनेता ने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड, गिवइंडिया, द विशिंग फैक्ट्री और बॉलीवुड फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने इम्पलोइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में योगदान दिया है. हालांकि उन्होंने कितनी राशि दी है, इसका अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा, "भारत इस समय संकट में फंसा हुआ है और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें अपने जरूरतमंद भाइयों और बहनों के लिए अपना थोड़ा सा योगदान देने की जरूरत है. मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि मैं अपने विनम्रतापूर्वक योगदान से कोविड-19 राहत कोष द्वारा कई लोगों की मदद कर सकूं."

अन्य तीन योगदानों के बारे में, अर्जुन ने कहा, "गिवइंडिया दिहाड़ी मजदूरों के हाथों में नकदी देने को लेकर बिना रुके काम कर रहा है, जिन्होंने लॉकडाउन के कारण अपनी नौकरी खो दी है या जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है."

उन्होंने आगे कहा, "द विशिंग फैक्ट्री निम्न-आय वर्ग के थैलेसीमिया के रोगियों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है, ताकि वे लॉकडाउन के दौरान ब्लड ट्रांसफ्यूजंस प्राप्त कर सकें. खासकर तब, जब ब्लड ट्रांसफ्यूजन को आवश्यक सेवाओं के तहत शामिल नहीं किया गया है."

उन्होंने एफडब्ल्यूआईसीई को लेकर कहा, "मेरे उद्योग की रीढ़ की हड्डी, वे लोग जिनके बिना कोई फिल्म नहीं बन सकती, न शूट हो सकता है. हम सभी उन्हें अपना परिवार मानते हैं."

यहां पढ़ें

Happy Birthday Jackie Chan: एक्शन से भरपूर जैकी चैन की ये 5 फिल्में हैं मस्ट वॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget