एक्सप्लोरर

Arjun Kanungo Wedding: सात साल किया डेट, अब इस मॉडल को दुल्हनियां बनाएंगे सिंगर अर्जुन कानूनगो, शादी की डेट कंफर्म

Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सिंगिंग सेंसेशन अर्जुन कानूनगो अपनी मंगेतर कार्ला डेनिस को जल्द बनाएंगे जिंदगी का हमसफर.

Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: सिंगिंग सेंसेशन अर्जुन कानूनगो अपनी लॉन्ग टाइम मंगेतर कार्ला डेनिस के साथ अगस्त में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. माना जा रहा है कि दोनों हिन्दू रीति रिवाजों से शादी करने वाले हैं. शादी में कार्ला अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ अपनी सासू मां की जूलरी पहनेंगी. 

अर्जुन कहते हैं, "कार्ला इंडियन वेडिंग्स को समझती हैं और वास्तव में उन्होंने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. उन्होंने वेन्यू फाइनल करने के साथ वेडिंग प्लानर भी हायर किया. उन्होंने शादी के लिए मेरे कपड़े भी खुद ही सेलेक्ट किए. भले ही उनका परिवार भारत से नहीं है, वे भी हमारे ट्रेडिशन्स को लेकर उत्साहित हैं और अपने इंडियन वेडिंग अटायर और तैयारियों को लेकर उत्साह से काम कर रही हैं."

अर्जुन और कार्ला ने अगले साल वाइट वेंडिग करने की भी योजना बनाई है. इसको लेकर अर्जुन ने कहा, "हम अप्रैल 2023 में यूके में इसकी मेजबानी करेंगे. यह कार्ला और उनके करीबीयों और खास लोगों के लिए है."

अर्जुन, कार्ला के साथ दो रीति रिवाजों के साथ शादी करने वाले हैं, लेकिन जहां तक बात अर्जुन की करें तो पहले वो शादी के विचार पर विश्वास ही नहीं करते थे. उनका कहना है, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी शादी करूंगा. कार्ला ने मेरी जिंदगी बदल दी. यही वजह है कि हम एक सफल रिश्ते में हैं और शादी कर रहे हैं. उन्होंने मुझे कभी शादी के लिए फोर्स नहीं किया. हालांकि मुझे पता था कि वह शादी करना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने हार मान ली क्योंकि वह मेरे विचारों को जानती थीं. जब तक हम साथ थे और खुश थे, तब तक वह बिना शादी के भी ठीक थीं. यह देखकर कि कार्ला एडजस्ट करने के लिए तैयार थीं, मैंने सोचा कि अगर वह मेरे लिए समझौता करने को तैयार हैं, तो मैं इतना जिद्दी क्यों हो रहा था?"

बता दें, अगस्त में शादी के ठीक बाद दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगे. ऐसे में अपने हनीमून के लिए अर्जुन और कार्ला ने जो डेस्टिनेशन फाइनल की है, उससे दोनों इमोशनली कनेक्ट हैं. अर्जुन कहते हैं, “हम जापान जाने का प्लान बना रहे हैं. हमारे दिलों में इसकी खास जगह है. मुझे याद है कि तीन साल साथ रहने के बाद हमारे रिश्ते में दरार आ गई थी. मैं काम के लिए जापान जा रहा था और कार्ला को मेरे साथ आने के लिए कहा. वहां रहने के दौरान हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया. अगर कार्ला जापान में मेरे साथ नहीं होती, तो शायद हम अलग हो जाते. यही कारण है कि हम अपने हनीमून के लिए वहां जाना चाहते हैं."

अर्जुन (Arjun Kanungo) और कार्ला (Carla Dennis) पिछले 7 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब फाइनली दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है. उनकी शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई (Mumbai) में तीन दिन तक चलेगी. इसमें 9 अगस्त को मेहंदी सेरेमनी, 10 अगस्त को वेडिंग सेरेमनी और 11 अगस्त को रिसेप्शन शामिल है. ऐसे में अब सभी को दोनों की वेंडिंग पिक्चर्स का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

सुपरस्टार होने के साथ निशानेबाज़ भी है ये एक्टर, चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल, फैंस हुए हैरान

Khatron Ke Khiladi 12: सामने आए खतरों के खिलाड़ी टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम, ट्रॉफी के लिए इनके बीच होगी कड़ी टक्कर

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget