एक्सप्लोरर

'सुई धागा' से कढ़ाई करना सीख रही हैं अनुष्का, वरूण भी कर हैं सिलाई, देखें तस्वीरें

अनुष्का इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और सेट से उनकी कुछ तस्वीरें देखने को मिली हैं. इन तस्वीरों में ये अभिनेत्री बहुत ही साधारण अवतार में दिखाई दे रही हैं.

नई दिल्ली: शादी के बाद अनुष्का शर्मा काम में व्यस्त हो गई हैं और अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' में उनका फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. इस फिल्म में ये अभिनेत्री साधारण अवतार में दिखेंगी. अनुष्का इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और सेट से उनकी कुछ तस्वीरें देखने को मिली हैं. इन तस्वीरों में ये अभिनेत्री बहुत ही साधारण अवतार में दिखाई दे रही हैं. अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो चप्पलों में हैं और नीली साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं.

ANUSHKA

इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ अभिनेता वरूण धवन दिखाई देंगे. ये दोनों सितारे पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म सरकार के मेड इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देगी. वरूण और अनुष्का इस फिल्म की तैयारियों में जी-जान से लगे हैं. 'सुई धागा' के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अनुष्का और वरूण की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जिनमें ये दोनों सिलाई करते हुए नज़र आ रहे हैं.

अनुष्का की तस्वीर के साथ बताया गया है कि ये अभिनेत्री फिल्म के लिए कढ़ाई करना सीख रही हैं. वहीं अनुष्का ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'कतरन से बुनी कहानी पैबंद लगा के है सुनानी - सुई धागा.''

वहीं वरूण धवन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई-धागे का खेल शुरू! इस तस्वीर में वरूण सिलाई मशीन पर कुछ सिलते नज़र आ रहे हैं.  

वरूण धवन की तो बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिली हैं जिनमें वो इस फिल्म की तैयारियां करते दिख रहे हैं.  

बता दें कि 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन करने वाले शरत कटारिया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. वहीं, मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म की जब घोषणा हुई थी तब वरूण धवन ने बताया, ''गांधीजी से लेकर मोदीजी तक हमारे देश के नेता मेड इन इंडिया के मंत्र का समर्थन करते हैं. 'सुई धागा' के साथ हम करोड़ो लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे.'' उन्होंने कहा, ''मुझे इस फिल्म की पटकथा पसंद आई और मैं वाईआरएफ के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं. अनुष्का और मैं पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे इसलिए इस फिल्म में कुछ मजेदार होने वाला है.'' अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें मानवीय पहलू है.

ये फिल्म इसी साल 2018 में गांधी जयंती पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तनु वेड्स मनु' के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार
'तनु वेड्स मनु' के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
यामी गौतम की 'नई नवेली' की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन
'नई नवेली' की कमाई में 7वें दिन आई गिरावट, जानें- कलेक्शन
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget