एक्सप्लोरर

अमिताभ, शाहरुख जैसा स्टारडम अब नहीं मिल सकता : अनुष्का शर्मा

अनुष्का का मानना है कि समय के साथ-साथ स्टारडम के भी मायने बदल गए हैं. अब पहले जैसा स्टारडम नहीं रहा, जो अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के दौर में रहा है.

नई दिल्ली: फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से जान डालने वाली अदाकारा अनुष्का शर्मा का कहना है कि इम्तियाज अली के साथ काम करना करने की उनकी इच्छा काफी समय से थी, जो 'जब हैरी मेट सेजल' के साथ पूरी हो गई.

अनुष्का का मानना है कि समय के साथ-साथ स्टारडम के भी मायने बदल गए हैं. अब पहले जैसा स्टारडम नहीं रहा, जो अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के दौर में रहा है. जिस तरह की शोहरत अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने हासिल की है, वैसी शोहरत अब हासिल नहीं की जा सकती.

महज 25 साल की उम्र में फिल्म निर्माण क्षेत्र की कमान संभाल चुकीं अनुष्का चाहती हैं कि अधिक से अधिक महिलाओं को निर्देशन और फिल्म निर्माण क्षेत्र में आना चाहिए. वह कहती हैं कि निर्माण क्षेत्र में हाथ आजमाने की वजह से वह बेहतर अभिनय कर पाने में सक्षम हुई हैं, क्योंकि इससे निर्देशकों की मेहनत और उनके जज्बे को बेहतर तरीके से समझ पाई हैं.

जानें- पहले दिन SRK-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' ने की है कितनी कमाई

इम्तियाज अली जैसे मंझे हुए निर्देशक के निर्देशन में काम करने के अनुभव के बारे में पूछने पर अनुष्का कहती हैं, "मैं लंबे समय से इम्तियाज के साथ काम करना चाहती थी. उनकी फिल्में हमेशा ही पसंद की जाती रही हैं और मेरी तमन्ना थी कि कभी उनकी किसी फिल्म का हिस्सा बनूं. उनकी फिल्मों में मुख्य महिला कलाकार का किरदार काफी सशक्त होता है."

अनुष्का ने फिल्में चुनने के बारे में अपनी राय आईएएनएस के साथ साझा करते हुए कहा, "मैं फिल्म को कहानी को अधिक तवज्जो देती हूं, उसके बाद निर्देशक भी मेरे लिए उतना ही मायने रखता है. फिल्म की कहानी में क्या नया है और मेरे किरदार कैसा है, उससे संतुष्ट होने के बाद ही फिल्म साइन करती हूं. आप मेरे अब तक के करियर को देखकर इसका अनुमान लगा सकते हैं कि मैंने लगभग 10 वर्षो में सिर्फ 15 फिल्में ही की हैं."

'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार के लिए नई दिल्ली पहुंचीं अनुष्का कहती हैं, "वह अपने नाम के साथ किसी खास तरह का टैग नहीं चाहतीं. वह कहती हैं कि इस तरह के टैग मिलना अब आसान नहीं है, क्योंकि किसी कलाकार के नाम के साथ किसी खास तरह का टैग जुड़ना सामान्य बात नहीं है, यह बहुत खास है.

595919-shah-rukh-anushka-jhms-hawayein

उन्होंने कहा, "अब स्टारडम का मतलब बदल गया है, जिस तरह से शाहरुख को किंग ऑफ रोमांस और अमिताभ बच्चन को एंग्री यंगमैन जैसे टैग मिले हैं, वैसा अब बहुत मुश्किल है. हालांकि, मुझे किसी खास तरह का कोई टैग नहीं चाहिए."

अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' के बाद तीसरी बार शाहरुख के साथ काम किया है. शाहरुख के साथ अपनी जोड़ी के बारे में पूछने पर वह कहती हैं, "शाहरुख के साथ काम करना हमेशा ही खास रहा है. शाहरुख के साथ कंफर्ट का स्तर बहुत ज्यादा है. मैं उन्हें अपना एक सहकलाकार मानकर काम करती हं, ऐसा करने पर मैं उनके साथ बेहतर तरीके से काम कर पाती हूं और अपने किरदार के साथ भी न्याय कर पाने में सफल रहती हूं."

महज 25 की उम्र में 'एनएच10' से प्रॉडक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमा चुकीं अनुष्का इतनी कम उम्र में इस क्षेत्र से जुड़ने के फैसले के बारे में पूछने पर कहती हैं, "मैंने काफी सोच-समझकर वह फैसला लिया था. तब मेरी उम्र सिर्फ 25 साल थी और हमने एनएच10 बनाई थी. उस फैसले का मेरी जिंदगी पर खासा सकारात्मक असर पड़ा है. अब मैं फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की मेहनत और उनके जज्बे को बेहतर तरीके से समझ पाई हूं. मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक महिलाओं को फिल्म निर्देशन और निर्माण से जुड़ना चाहिए. फिलहाल, बहुत कम महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं."

मूवी रिव्यूः जानें कैसी है शाहरूख-अनुष्का की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’

अनुष्का उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम किया है. मसलन, उनकी लगभग हर फिल्म के निर्देशक अलग रहे हैं. इस बारे में वह कहती हैं, "मेरा मानना है कि अगर आप हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं तो आपको हमेशा अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि हर निर्देशक ने अपनी एक अलग दुनिया बनाई होती है. मुझे खुशी है कि मैं अब तक इसमें सफल रही हूं."

अनुष्का अपने भाई को प्रेरणास्रोत मानती हैं. उन्होंने बताया, "मुझे अपने जीवन में बहुत सारे लोगों से प्रेरणा एवं निर्देशन मिलता रहा है, लेकिन मेरा भाई मेरे लिए खास है. वह मेरे बहुत क्लोज हैं. मेरे करियर में उनकी राय बहुत मायने रखती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget