विराट कोहली का बर्थडे सरप्राइज हुआ बर्बाद, Anushka Sharma ने गिराया केक!
Anushka Sharma and Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल हैं. दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

Anushka Sharma and Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली ने 5 नवंबर को बर्थडे सिलिब्रेट किया. पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया था. अब अनुष्का और विराट का एक वीडियो सामने आया है. इसमें अनुष्का विराट के बर्थडे के लिए सरप्राइज प्लान करती दिख रही हैं, लेकिन उनका सरप्राइज बर्बाद हो जाता है और केक भी जमीन पर गिर जाता है. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बर्थडे सरप्राइज वीडियो वायरल
बता दें कि, अनुष्का और विराट का जो ये बर्थडे सरप्राइज का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल है वो एक नया एड है. इस एड वीडियो में दिखाया गया कि विराट काम करते हुए कमरे में सो जाते हैं, लेपटॉप उनके पास ही रखा होता है. वहीं अनुष्का चुप-चाप रसोई में विराट का बर्थडे केक फ्रिज से केक निकालने के लिए जाती हैं. बर्थडे केक ब्लू कलर का था और इस पर हैप्पी बर्थडे का मैसेज होता है.
View this post on Instagram
इसके बाद अनुष्का केक को काटने के लिए ड्रॉर से चाकू निकालने की कोशिश करती है और ड्रॉर खुलता नहीं है. इसी चक्कर में अनुष्का पीछे की तरफ गिर जाती हैं और उनके हाथ में जो केक होता है वो भी गिर जाता है. आवाज सुनकर विराट भी भागकर आते हैं और अनुष्का को जमीन पर बैठा हुआ पाते हैं. विराट को देख अनुष्का उन्हें केक टॉपर हैप्पी बर्थडे दिखाती हैं.
फैंस को पसंद आया क्यूट वीडियो
अनुष्का ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा- 'जब तक कि इस खराब इंटीरियर ने मेरा बड़ा सरप्राइज खराब नहीं किया था, तब तक मुझे लगता था कि सरप्राइज देना आसान होता है.' अनुष्का का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक फैन ने लिखा-इस क्यूट वीडियो ने मेरा दिन बना दिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों क्यूटीपाई हैं.
विराट और अनुष्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिसंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. 2021 में कपल ने अपनी लाइफ में बेटी वामिका का वेलकम किया.
ये भी पढ़ें

























