एक्सप्लोरर

मनमर्जियां विवाद: फिल्म के तीन सीन हटाए जाने से नाराज हुए अनुराग कश्यप

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने गुरुवार को उनकी नवीनतम फिल्म 'मनमर्जियां' से तीन सीन काट दिए जाने पर गुस्सा प्रकट किया और कहा कि ऐसा उन्हें बिना बताए किया गया.

नई दिल्ली: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने गुरुवार को उनकी नवीनतम फिल्म 'मनमर्जियां' से तीन सीन काट दिए जाने पर गुस्सा प्रकट किया और कहा कि ऐसा उन्हें बिना बताए किया गया. कश्यप ने एक ट्वीट पढ़ा, जिसमें फिल्म की सेंसर कॉपी पर सीन काटे जाने की जानकारी दी गई थी. उन्होंने इसके जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में ट्वीट किया, "लो, इसके जरिए पंजाब की हर समस्या का समाधान हो गया और युवाओं को बचा लिया गया. अगली बार जब आप किसी फिल्म से खुद को आतंकित महसूस करें तो कृपया सीधे किशोर लुल्ला को कॉल करें.. इरोस को पता है कि मुद्दे को मिनटों में कैसे सुलझाना है."  सेंसर की कॉपी में जिन काटे गए दृश्यों के बारे में लिखा गया है, उनमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू हैं. सिगरेट पीने के सीन के अलावा गुरुद्वारे में तापसी पन्नू द्वारा अभिषेक से शादी के दौरान अपने प्रेमी विकी कौशल को याद किए जाने का दृश्य भी शामिल है. कहा गया है कि अंबाला के सिख समुदाय ने इन दृश्यों पर आपत्ति की थी. मीडिया की खबरों के मुताबिक, अभिषेक के सिख युवक के रूप में पगड़ी उतारकर सिगरेट पीने के दृश्य के खिलाफ जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है. कश्यप ने अपने ट्वीट में इरोस इंटरनेशनल के अध्यक्ष किशोर लुल्ला का मोबाइल नंबर भी साझा किया था, जिसे बाद में ट्विटर ने हटा दिया.  फिल्म के सह-निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने ने ट्वीट कर कहा, "पहली बार सेंसर बोर्ड ने परिपक्वता दिखाते हुए फिल्म को पारित किया था, लेकिन रीढ़विहीन स्टूडियो ने सीन काट दिए, क्या खराब उदाहरण पेश किया है." 'मनमर्जियां' की कहानी अमृतसर के युवाओं की कहानी है, जिसका निर्माण फैंटम फिल्म्स और आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शन ने मिलकर किया है. अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि फिल्म के सीन कटने के बाद अब कोई सिख कभी सिगरेग नहीं पीएगा और कोई भी महिला गुरुद्वारे में शादी करने के वक्त किसी और के बारे में नहीं सोचेगी. इससे वाहे गुरु को नाज होगा कि उनका धर्म सबसे शुद्ध, सबसे धार्मिक और शांतिपूर्ण है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
Vedang Raina Upcoming Film: वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'धुरंधर 2', जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन
ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'धुरंधर 2', जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget