एक्सप्लोरर

शादी की 34वीं सालगिरह पर इमोशनल हुए अनुपम, पत्नी किरण खेर के लिए लिखा ये लव पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी शादी की 34वीं सालगिरह पर पत्नी किरण खेर को बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है. उन्होंने किरण खेर के लिए ये खास संदेश भी लिखा...

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर फिल्म इंडस्ट्री के चहेते कपल्स में से एक हैं. दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते को बेहद खूबसूरती से संभाला है. अब इनकी इस पार्टनरशिप को 34 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अनुपम खेर ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी किरण को एक लव नोट लिखा है.

अनुपम खेर ने सोमवार को अपनी शादी की 34वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी अभिनेत्री एवं सांसद किरण खेर के नाम एक छोटा पत्र लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. अपने विवाह समारोह की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए अनुपम ने ट्वीट किया.

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे प्यारी किरण, शादी की 34वीं सालगिरह मुबारक हो. बहुत लंबा वक्त जिंदगी का साथ में तय किया है हमने. 34 साल गुजर गए, लेकिन लगता है जैसे कल की ही बात है. एक साथ बेहतर तरीके से गुजारी गई जिंदगी से मैं प्यार करता हूं."

किरण ने भी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे कैप्शन दिया, "आगे भी काफी वर्ष एक साथ बिताना चाहती हूं प्रियतम. शादी की सालगिरह मुबारक. प्यार के साथ ही ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे."

View this post on Instagram
 

Looking forward to many more years of togetherness dearest Anupam. Happy wedding anniversary. Love and God Bless always ????????♥

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp) on

दोनों को सेलेब्स ने दी बधाई

अनुपम खेर और किरण खेर को बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से भी शुभकामनाएं मिलीं. अनुमप खेर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर राजपाल यादव ने लिखा, ''आपको सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, आगे और भी कई साल ऐसे ही बीतें.'' महेश भट्ट की पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी अनुपम खेर को शादी की सलगिरह पर शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा सुनीता कपूर और करणवीर बोहरा ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दीं.

ये हैं इस हफ्ते की मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget