एक्सप्लोरर

मौजूदा हालातों में बोले अनुपम खेर- कश्मीर की समस्या का समाधान शुरू हो चुका है

कश्मीर में धारा 144 लगने के बाद से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे कश्मीर की समस्या का समाधान शुरू हो गया है.

कश्मीर के मुद्दे को लेकर देश भर में बैचेनी पनपी हुई है साथ ही घाटी में भी काफी तनाव का माहौल है. ऐसे में जब कश्मीर को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच कश्मीरी पंडित और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ऐसा ट्वीट कर दिया है जिससे चर्चा और गरमा गई है. मौजूदा हालातों को देखते हुए अनुपम खेर का कहना है कि कश्मीर की समस्या का समाधान शुरू हो गया है.

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- "कश्मीर की समस्या का समाधान शुरू हो गया है." इससे पहले भी अनुपम खेर मोदी सरकार की नीति और फैसलों की तारीफ करते आए हैं. इसी कारण वो कश्मीर में अतिरिक्त सेना की तैनाती और राज्य के बड़े नेताओं को नजरबंद करने जैसी घटनाओं को जम्मू-कश्मीर समस्या के समाधान के लिए एक सकारात्मक पहल के तौर पर देख रहे हैं.

आपको बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर बीजेपी से सांसद भी हैं. घाटी की समस्याओं को लेकर खेर कई बार अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं.

बताते चलें कि देर रात जम्मू कश्मीर में बड़ी हलचल देखने को मिली. देर रात पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है. इन दोनों नेताओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू है, आज सुबह जम्मू में धारा 144 लगाने की खबर आई.

इसके साथ ही पूरे राज्य मोबाइल, इंटरनेट सेवा भी बंद है, लैंडलाइन के फोन भी काम नहीं कर रहे हैं. राज्य के स्कूल और कॉलेज को भी बंद किया गया. राज्य में सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूकें सूरत से की बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूकें सूरत से की बरामद
पूर्व क्रिकेट सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी ठुकराई
सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर नहीं लगी रोक

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget