एक्सप्लोरर

'कई बार अपनी पत्नी को ठेस पहुंचाई है...' किरण खेर संग अपने रिश्ते पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट

Anupam Kher On Kirron Kher: अनुपम खेर और किरण खेर साल 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने अब अपने रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी दुनिया की सबसे अच्छी शादी नहीं है.

अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं. ये अनुपम खेर और किरण दोनों की ही ये दूसरी शादी थी. अब एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने किरण संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी दुनिया की सबसे अच्छी शादी नहीं है, और उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सालों के बाद आग का बुझ जाना बिल्कुल स्वाभाविक है, और एक रोमांटिक रिश्ते को निभाना थकाऊ हो सकता है.

अनुपम खेर राज शमानी के पॉडकास्ट में गए थे. जहां पर उन्होंने मॉर्डन लव के बारे में बात की और बताया कि उन्हें कुछ चीजें इसमें समझ नहीं आती हैं. अनुपम खेर ने कहा- जैसे ही आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो 10%, 20%, या ज़्यादा से ज़्यादा 30% हो, उससे शादी कर लें. उसके बाद रिश्ते को समझें. आज के समय में प्यार सबसे उलझाने वाला एहसास है. आप किसी के साथ रहते हैं, या किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, ताकि ये पता चल सके कि वह किस तरह का इंसान है. लेकिन उस व्यक्ति के बारे में कोई आश्चर्य, कोई विस्मय नहीं होता. मेरा मानना है कि एक रिश्ते को तब (शादी में बदलना) चाहिए जब उसे अभी खोजा जा रहा हो. बाकी चीजें जिंदगी भर में खोजी जा सकती हैं.

मेरी शादी नहीं है बेस्ट
अनुपम खेर ने आगे अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने इस सच्चाई को एक्सेप्ट कर लिया है कि जिंदगी में असफलताएं तो मिलेंगी ही, और आपको खुद पर काम करना होगा. इसीलिए मैंने प्रोफेशनली और पर्सनली, दोनों ही तरह से सफलता हासिल की है. ऐसा नहीं है कि मेरी शादी दुनिया की सबसे अच्छी शादी है. थकान किसी भी रिश्ते का हिस्सा होती है. किसी न किसी मोड़ पर, वो आग बुझ सकती है. लेकिन यादें बनी रहेंगी, और रिश्ते को संवारने का आपका इरादा बना रहेगा. यही मेरे रिश्ते में रहा है. मुझे पता है कि मैंने कभी-कभी उसे दुख पहुंचाया है, लेकिन मैंने जो जिंदा रखा है, वो है उसके लिए मेरा सम्मान, मेरी करुणा और मेरी भावनाओं का साथ.

बता दें अनुपम खेर और किरण खेर 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे. किरण और अनुपम का अपना कोई बच्चा नहीं है. दोनों ने मिलकर किरण के पहले पति से बेटे सिकंदर की परवरिश की है. सिकंदर भी बॉलीवुड का हिस्सा बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: जिस उम्र में लोग पोते-पोतियों संग रिटायरमेंट प्लान करते हैं, इस बॉलीवुड एक्टर ने की चौथी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget