एक्सप्लोरर

'मौत जिंदगी का अंत है, रिश्तों का नहीं',जिगरी दोस्त सतीश कौशिक को याद कर फिर इमोशनल हुए अनुपम खेर

 Anupam Kher: सतीश कौशिश को याद कर एक बार फिर अनुपम खेर ने एक्टर के साथ अपनी थ्रो बैक वीडियो शेयर की है. वीडियो में अनुपम दोस्त सतीश कौशिक को हेड मसाज देते हुए नजर आ रहे हैं.

 Anupam Kher Shared Satish Kaushik Video:  बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में निधन हो गया था. बीते दिन एक्टर को पंचतत्वों में विलीन कर दिया गया. वहीं सतीश कौशिक के निधन से उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर पूरी तरह टूट गए हैं. वे कौशिक के यूं अचानकर अलविदा कह देने से काफी सदमें में हैं. अनुपम सोशल मीडिया पर अपने दोस्त सतीश के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं. अब अनुपम ने सतीश के साथ अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है जिसमें वे एक्टर की चंपी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडिय़ो के साथ अनुपम ने भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है.  

अनुपम ने सतीश को याद कर शेयर की थ्रो बैक वीडियो
बता दें कि वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने अपने क्लोज फ्रेंड, एक्टर-फिल्म मेकर सतीश कौशिक की याद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अनुपम सतीश के सिर की मालिश करते और उनके साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनुपम कहते हैं कि प्रोड्यूसर को खुश करने के लिए देखो क्या-क्या करना पड़ता है. वहीं सतीश भी अनुपम की चंपी का लुत्फ उठाते हुए वाह-वाह करते नजर आते हैं.

अनुपम ने लिखा भावुक कर देने वाला कैप्शन
सतीश इसके बाद कहते हैं कि ऐसे ही एक्स्ट्रा डेट्स भी दे दे बस. ये सुनकर अनुपम कहते हैं कि दूसरी फिल्मों के लिए ना इस पर सतीश कहते हैं नहीं इसके लिए. इसके बाद सतीश अनुपम को कहते हैं कि खेर साहब आप बहुत अच्छी मसाज भी करते हैं एक्टिंग के अलावा ये काम भी आप बहुत अच्छा करते हैं. फिर सतीश कहते हैं कि तूने मेरी प्रोडक्शन की सारी टेंशन दूर कर दी. थैंक्यू डियर थैंक्यू सो मच. अनुपम ने इस वीडियो के साथ हिंदी में कैप्शन लिखा, "मौत जीवन का अंत है... रिश्तों का नहीं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

अनुपम खेर ने सतीश के निधन की दी थी सबसे पहले खबर
बता दें कि 7 मार्च को सतीश कौशिक ने मुंबई में शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में शिरकत की थी. उनके आकस्मिक निधन की खबर आने के बाद पार्टी से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. वहीं वे एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली में थे इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी. अनुपम ने सबसे पहले अपने करीबी दोस्त के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. खेर ने सतीश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया था, "अभिनेता सतीश कौशिक का निधन."

सतीश कौशिश के निधन से सदमे में है पूरी इंडस्ट्री
वहीं सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है. गीतकार-कवि जावेद अख्तर और निर्माता बोनी कपूर सहित कई सेलेब्स शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए एक्टर के घर भी पहुंचे थे. फरहान अख्तर, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रणबीर कपूर, संजय कपूर, अरुणा ईरानी, ​​अनु मलिक, अभिषेक बच्चन, ईशान खट्टर, डेविड धवन, राखी सावंत, दिवंगत अभिनेता के आवास पर देखे गए सेलेब्स में शामिल थे.

 सतीश कौशिक ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से बनाई थी पहचान
एक वर्सेटाइल एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और यूनिक सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी. उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी पॉपुलर फिल्मों में अपने शानदार काम किया था. इन सालों के दौरान सतीश ने खुद को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांडिंग कैरेक्टर एक्टर्स में से एक के रूप में स्थापित किया. वे अक्सर सपोर्टिंग रोल प्ले करते थे जो फिल्म के प्लॉट का अहम पार्ट होता था. उन्हें एक लेखक और निर्देशक के रूप में उनके काम के लिए भी जाना जाता था, उन्होंने 'रूप की रानी और चोरों का राजा' और 'हम आपके दिल में रहते हैं' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें:-TJMM Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही 'तू झूठी मैं मक्कार', दूसरे दिन की कमाई भी रही शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget