एक्सप्लोरर

Anupam Kher viral Video: थाईलैंड के हाईवे पर अनुपम खेर ने ऐसा क्या देखा कि नहीं हुआ आंखों पर यकीन, शेयर कर दिया वीडियो

Anupam Kher Latest Video: अनुपम खेर ने हाल ही में बैंकॉक से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें वहां पर भगवान की प्रतिमा को देखकर काफी चौंकते हुए देखा जा सकता है.

Anupam Kher Latest Video: अनुपम खेर अक्सर जहां भी जाते हैं वहां के वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इन दिनों अनुपम थाईलैंड के शहर बैंकॉक में हैं. जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा की बहुत सुंदर प्रतिमाएं दिखाई दे रही हैं. जिसे देख अनुपम खेर चौंक गए. दरअसल भारत में तो अक्सर भगवान की प्रतिमाएं देखने को मिल जाती हैं, लेकिन विदेशों में ये प्रतिमाएं देख अनुपम खेर चौंक गए और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

थाईलैंड के बिजी रोड पर दिख रही भगवान की विशाल प्रतिमा
अनुपम खेर ने बैंकॉक के एक बिजी रोड से ये वीडियो शेयर किया है. एक मिनट लंबे वीडियो में अनुपम खेर सड़क के एक ओर खड़े नजर आ रहे हैं तो वहीं सड़क के दूसरी ओर भगवान की प्रतिमा दिखाई दे रही है. वीडियो में अनुपम खेर बोल रहे हैं, दोस्तों भारत के देवी-देवताओं की, भारत की परंपरा की, भारत की संस्कृति की, मर्यादा की दुनिया में कितनी अहमियत है, ये मैं आपको दिखाता हूं. मैं थाईलैंड में हूं. बैंकॉक से 3-4 घंटे की दूरी पर हूं. देखिए मैंने थाईलैंड में हाईवे पर क्या देखा. यहां सड़क किनारे भगवान श‍िव, मां पार्वती और गणेश जी प्रतिमा देख अभिभूत हैं.'


ये है भारत की महानता - अनुपम खेर
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'जय शिव शंभू. दोस्तों ये है भारत की महानता. ये है हमारे देवी-देवताओं की मौजूदगी, जो न सिर्फ हमारे देश में हमें, बल्कि विश्व के तमाम देश को अपना वरदान, अपना आशीर्वाद देते हैं. जय शिव शंभू.'

दिया दिलचस्प कैप्शन
अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'थाईलैंड के व्यस्त नेशनल हाईवे पर शिवजी महाराज, पार्वती जी और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों को देखना एक अद्भुत अनुभूति थी. भगवान का आशीर्वाद हर जगह है. कई बार हम उन्हें सामान्‍य आंखों से नहीं देख पाते हैं. भोलेनाथ. ओम नमः शिवाय.'

यह भी पढ़ें: 'अंतिम' से लेकर 'जय हो' तक ये रही सलमान खान की बेस्ट क्राइम मूवीज, ओटीटी पर देखकर करें एंजॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget