एक्सप्लोरर

‘ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर अनुपम खेर की दो टूक, कहा- फिल्म से नहीं हटूंगा पीछे

‘ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को अपने ‘जीवन के बेहतरीन प्रदर्शन’ करार देते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म पर बढ़ते विवाद के चलते पीछे नहीं हटेंगे.

‘ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को अपने ‘जीवन के बेहतरीन प्रदर्शन’ करार देते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म पर बढ़ते विवाद के चलते पीछे नहीं हटेंगे. इस फिल्म में सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने फिल्म को रिलीज होने से रोकने की ‘महाराष्ट्र युवा कांग्रेस’ की धमकी पर भी यह कहते हुए चुटकी ली कि उन्हें तो खुश होना चाहिए कि उनके नेता पर फिल्म बनायी गयी है. महाराष्ट्र युवा कांग्रेस ने कहा है कि जबतक यह फिल्म उन्हें नहीं दिखायी जाएगी, तबतक वह उसे रिलीज नहीं होने देगी. अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पीछे नहीं हटने जा रहा हूं. यह मेरे जीवन का शानदार काम है. डॉ. मनमोहन सिंह इस फिल्म को देखने के बाद सहमत होंगे कि यह शत प्रतिशत निरुपण है.’’ इस फिल्म का ट्रेलर बृहस्पतिवार को रिलीज किया गया. यह फिल्म 2004-2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारु की इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है. उसमें सिंह को 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सिंह को कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति के शिकार के रुप में दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उसने इसे ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ करार दिया है. पार्टी की महाराष्ट्र युवा शाखा ने फिल्म के निर्माताओं से उसके लिए विशेष स्क्रीनिंग कराने की मांग की है. खेर ने कहा, ‘‘उन्हें तो खुश होना चाहिए कि उनके नेता पर फिल्म बनी है. उन्हें तो यह फिल्म देखने के वास्ते भीड़ लानी चाहिए क्योंकि उसमें ‘क्या मैं देश बेच दूंगा’ जैसे संवाद हैं?’ जो दर्शाता है कि मनमोहन सिंह कितने महान हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जितना ही ज्यादा वे विरोध करेंगे, उतना ही ज्यादा वे इस फिल्म का प्रचार करेंगे. यह पुस्तक 2014 से ही सभी के सामने है लेकिन तब से कोई विरोध नहीं किया गया. यह फिल्म उसी पर आधारित है.’’ खेर ने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मौलिक अधिकार है. राहुल गांधी ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में अपने पिता दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की व्याख्या करने के लिए इस्तेमाल की गयी भाषा पर पार्टी के नेता द्वारा आपत्ति जताये जाने पर ऐसा कहा था. खेर ने कहा, ‘‘मैंने राहुल गांधीजी का ट्वीट पढ़ा था जहां उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा की बात कही थी. अतएव मैं सोचता हूं कि उन्हें उन लोगों को डांटना चाहिए और कहना चाहिए कि वे गलत कर रहे हैं.’’ भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को ट्वीट कर दिया है. विजय रत्नाकर गुट्टे निर्देशित इस फिल्म में खेर मनमोहन सिंह और अक्षय खन्ना बारु के किरदार में हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget