एक्सप्लोरर

Anupam Kher ने Satish Kaushik की बेटी को लॉन्च करने का किया वादा, यूजर्स बोले- 'हमेशा ऐसे ही उनके साथ खड़े रहना'

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने वादा किया है कि वह उन्हें लॉन्च करेंगे.

Anupam Kher Video: अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के जाने के गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं. वह सतीश के जाने के बाद उनकी बेटी वंशिका का ध्यान रख रहे हैं. वह अक्सर वंशिका के साथ समय बिताते हैं और मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं. अनुपम खेर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह वंशिका से उनके डेली रुटीन के बारे में पूछ रहे हैं. साथ ही वंशिका बताती हैं कि वह अपने पापा के बारे में क्या बहुत मिस करती हैं.

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- वंशिका मुझसे मिलने के लिए बीते हफ्ते मेरे ऑफिस आई थीं. जहां हमने कई चीजों के बारे में बात की. जिसमें स्कूल, पढ़ाई, हेयरस्टाइल, मेकअप के बारे में बात की. साथ ही हमने उनके पापा और मेरे खास दोस्त सतीश कौशिक के बारे में भी पात की. हमने घंटों तक बात की. वह एक ब्राइट और प्यारी बच्ची है. मैं उसे बहुत प्यार करता हूं. उनसे बहुत कुछ सीखना है.

अनुपम ने वंशिका को कहा प्रिंसेस
वीडियो की शुरुआत में ही अनुपम खेर वंशिका को प्रिंसेस कहते हैं जिसके बाद वह स्माइलर करने लगती हैं. जब वह वंशिका से पूछते हैं कि उन्हें कैसे लगता है कि वह प्रिंसेस हैं, इसके जवाब में वह कहती हैं सबकुछ. अनुपम खेर कहते हैं कि जब वो छोटे थे तो वह खुद को राजकुमार समझते थे, चाहे वह गरीब थे. वह वंशिका से उसके डेली रुटीन के बारे में पूछते हैं. वंशिका बताती हैं कि वह अपना समय क्राफ्ट करने में बिताती हैं.

वंशिका को किया लॉन्च करने का वादा
अनुपम खेर वंशिका से पूछते हैं कि क्या वह बड़े होकर एक्टर बनना चाहती हैं. वह कहती हैं मुझे अभी इस बारे में पता नहीं है. अनुपम खेर कहते हैं कि अगर आप एक्टर बनना चाहती हैं तो ना सिर्फ मैं आपको एक्टर बनाने के लिए ट्रेन करुंगा बल्कि आपको फिल्म में लॉन्च भी करुंगा. 

अनुपम खेर की बात सुनकर वंशिका हंसने लगती हैं. इस पर अनुपम खेर कहते हैं- मैं सीरियस हूं, लेकिन अभी आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना है. अपने एग्जाम के बारे में बात करते हुए वंशिका ने बताया कि उनके गणित और इंग्लिश में अच्छे नंबर नहीं आए हैं लेकिन हिंदी में अच्छा स्कोर किया है.

फैंस ने की तारीफ

अनुपम खेर के वंशिका को लॉन्च करने के वादे के बाद फैंस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं. वह अनुपम के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- अनुपम जी बेबी वंशिका के साथ आपके वीडियो देखकर खुश हूं. आप बहुत अच्छा कर रहे हैं. हमेशा उनके साथ ऐसे ही खड़े रहना.

बता दें वंशिका 15 जुलाई को 11 साल की होने वाली हैं. अनुपम खे वंशिका के बर्थडे पर पार्टी देने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि वह वंशिका के लिए पार्टी होस्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें: Reema Lagoo Birth Anniversary: एक्टिंग के लिए रीमा लागू ने छोड़ दी थी पढ़ाई, जूही और सलमान कहते थे 'मां'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget