एक्सप्लोरर

The Accidental Prime Minister: न्यूयॉर्क जाने से पहले अनुपम खेर ने कहा- लोगों ने बहुत जली खोटी सुनाई

The Accidental Prime Minister: फिल्म प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है. फिल्म को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं. लेकिन फिल्म ठीकठाक कमाई कर रही है. इसी बीच अनुपम खेर तीन महीने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं.

The Accidental Prime Minister:  अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है. फिल्म को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं. लेकिन फिल्म ठीकठाक कमाई कर रही है. इसी बीच अनुपम खेर तीन महीने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं. न्यूयॉर्क जाने से पहले अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. अनुपम खेर ने इसमें कहा है कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान लोगों ने उन्हें बहुत ही जली खोटी सुनाई.

वीडियो में अनुपम खेर कहते दिख रहे हैं, ''22 दिन हिंदुस्तान रहने के बाद अब न्यूयॉर्क जाने का समय आ गया है. इन 22 दिनों में मैंने बहुत कुछ किया. मजा आया. खजुराहो गया फेस्टिवल में, बनारस काशी विश्वनाथ मंदिर गया. इन 22 दिनों में फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का प्रमोशन भी किया. जो कुछ भी हुआ वो बहुत ड्रैमेटिक था. लोगों को बहुत परेशानी हुई. बहुत लोगों ने जली-कटी सुनाई लेकिन बहते हुए दरिया को रोकना बहुत मुश्किल होता है. पिक्चर अच्छी हो तो लोगों को पसंद आती है. फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और कमाई बढ़ती जा रही है, बढ़ती रहेगी. आप लोगों को याद करता हूं, न्यूयॉर्क जाकर मिस करुंगा. आप लोगों को प्यार, जय हिंद.''

 

आपको बता दें इसके अलावा अनुपम खेर ने फिल्म को मिल रही नकारात्मक समीक्षा पर ये भी कहा, ''आलोचना हमेशा से देश में दिल बहलाव का जरिया रहा है. अब फिल्म आलोचना भी भारतीयों के लिए स्व-मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत बन गई है. मैं आलोचना या फिल्म आलोचना को दिल पे नहीं लेता. अंतत: यह सिर्फ किसी पुरुष या महिला की राय होती है और मैंने अपने करियर में अच्छी-बुरी दोनों तरह की तमाम समीक्षाएं देखी हैं."

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की समीक्षाओं के बारे में अनुपम के क्या विचार हैं ? इस पर उन्होंने कहा, "हमने एक ऐसे नायक की कहानी को बताने की कोशिश की है, जो उस दर्जे के राजनीतिज्ञ नहीं थे, जितना होने की जरूरत थी. यह फिल्म डॉ. सिंह के राजनीतिक सलाहकार द्वारा लिखी गई पुस्तक पर आधारित है. लेकिन यह बायोपिक नहीं है. इसमें भारत के राजनीति के 10 महत्वपूर्ण वर्षों को दर्शाया गया है. आप फिल्म के बारे में भले ही ज्यादा न सोचें, लेकिन देश के फिल्मी दर्शकों की समझ को कम मत आंकिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget