एक्सप्लोरर

Friendship Day पर अनुपम खेर को आई अपने जिगरी दोस्त की याद, सतीश कौशिक संग फोटो शेयर कर लिखा- 'आज ज्यादा ही मिस कर रहा हूं'

Anupam Kher Missing Satish Kaushik: अनुपम खेर और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त थे. लेकिन इसी साल 9 मार्च को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

Anupam Kher Missing Satish Kaushik: आज दुनिया फ्रेंडशिप डे मना रही है और लोग अपने दोस्तों के लिए प्यारे-प्यारे मैसेज लिख रहे हैं, दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. जब बात दोस्ती की आती है तो इसे निभाने में तो कई सेलेब्स भी पीछे नहीं रहते. दोस्ती को निभाने वाले इन्हीं सितारों में से एक नाम अनुपम खेर का भी है. दरअसल, फ्रेंडशिप डे के इस खास मौके पर अनुपम खेर को एक बार फिर अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक की याद आ गई है.

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में पहली तस्वीर में अनुपम अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में उनके साथ सतीश कौशिक दिखाई दे रहे हैं. फोटो में सूट-बूट और टाई पहने तीनों एक्टर के बीच की बॉन्डिंग साफ झलक रही है. इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने लिखा- 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे! आज सतीश की कुछ ज्यादा ही याद आ रही है!'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर के करीबी दोस्त थे सतीश कौशिक
अनुपम खेर और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त थे. दोनों अक्सर एक साथ वक्त गुजारते दिखाई देते थे. लेकिन इसी साल 9 मार्च को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. अनुपम खेर और अनिल कपूर दोनों ही सतीश के करीबी दोस्त रहे हैं. फिल्म 'राम लक्खन' में भी तीनों ने साथ काम किया था और शायद उसके बाद से ही तीनों की दोस्ती गहरी हो गई.

सताश की बेटी को टाइम देते हैं अनुपम
बता दें कि अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के बेहद करीब हैं. दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता रहा है. वहीं जबसे सतीश का निधन हुआ है तबसे अनुपम खास तौर पर वंशिका के साथ वक्त गुजारते हैं और ठीक उसी तरह उसे लंच पर लेकर जाते हैं जैसे कभी सतीश लेकर जाया करते थे. सतीश कौशिक को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था. वहीं वे फिल्म इमरजेंसी और वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब में भी दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: इस बीमारी से जूझ रहीं छवि मित्तल का छलका दर्द, बोलीं- 'सांस लेना भी दर्दनाक, बच्चे करते हैं कामों में मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget