एक्सप्लोरर

Satish Kaushik Death: 'सतीश कौशिक की मौत पर अब अफवाहें बंद करें, प्रेयर मीट में हाथ जोड़कर अनुपम खेर ने की गुजारिश

Satish Kaushik: बीते दिन दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की प्रेयर मीट आयोजित की गई थी. इस दौरान अनुपम खेर ने हाथ जोड़कर गुजारिश की. सतीश की मौत पर अफवाहें अब बंद की जाएं.

Satish Kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन के डेढ़ हफ्ते बाद बीते दिन फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उनकी प्रेयर मीट के लिए मुंबई स्थित उनके घर पर इकट्ठा हुए थे. सतीश के करीबी दोस्त अनुपम खेर भी दिवंगत एक्टर की फैमिली के साथ सोमवार को प्रेयर मीट में चीजों को संभालने के लिए वहां मौजूद थे. इस दौरान अनुपम खेर ने मीडिया से भी बात की और दिवंगत एक्टर की मौत के तरीके पर अटकलें नहीं लगाने को कहा. उन्होंने सभी से स्पेशली प्रेयर मीट के दिन सतीश को "डिग्निफाइड एग्जिट" देने की रिक्वेस्ट की.

अनुपम खेर ने सतीश के निधन पर अफवाहें बंद करने की अपील की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनुपम खेर मीडिया से कहते हैं,"मैं सतीश की एक तस्वीर खोजने की कोशिश कर रहा हूं जिसमें वह मुस्कुरा नहीं रहा है. मुझे वह नहीं मिली..आप लोग प्रेस से हैं अगर आपको मिल जाए तो मुझे जरूर भेजना." इसके बाद वेटरन एक्टर सतीश की मौत पर कई अनवेरिफाइड थ्योरी पर सीरियस होते हुए खेर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें उस इंसान को गरिमापूर्ण एग्जिट देनी चाहिए और ये अटकलें नहीं लगानी चाहिए क्योंकि उसने एक गरिमापूर्ण जीवन जिया. उसे एक गरिमापूर्ण एगिजट की जरूरत है. इन सभी अफवाहों को खत्म करना चाहिए. आज इस पूजा के साथ सभी अफवाहें खत्म करें. थैंक्यू."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सतीश की प्रेयर मीट में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे
सतीश की प्रेयर मीट में अनुपम खेर सतीश की पत्नी शशि और 10 साल की बेटी वंशिका कौशिक के बगल में खड़े रहे थे. वहीं दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट में तनिष्ठा चटर्जी, विद्या बालन, गुलशन ग्रोवर, मनीष पॉल, पद्मिनी कोहलापुरे, तन्वी आजमी, जैकी श्रॉफ, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और मौसमी चटर्जी, निर्माता बोनी कपूर, रमेश तौरानी और अशोक पंडित, फिल्म मेकर डेविड धवन, अब्बास मस्तान, विवेक अग्निहोत्री, कॉमेडियन सुनील पाल, सिनेमैटोग्राफर बाबा आज़मी और गीतकार जावेद अख्तर सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे थे.

दिल का दौरा पड़ने से हुए थी सतीश कौशिक की मौत
बता दें कि सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. एक दिन पहले उन्होंने बिजनेसमैन और अपने दोस्त विकास मालू के फार्महाउस पर होली मनाई थी. वहीं सतीश के निधन के बाद विकास की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया था कि दिवंगत एक्टर की मौत के लिए विकास जिम्मेदार था. दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:-Kirron Kher Covid Positive: कोरोना की शिकार हुईं किरण खेर, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget