एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में ‘द एक्सिडेंटल..’ की रिलीज़ पर ट्रोल हुए अनुपम खेर, लोगों ने कहा- अब कहां गया राष्ट्रवाद

The Accidental Prime Minister: पाकिस्तान में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की रिलीज़ को प्रमोट करने के कारण अनुपम खेर को ट्रोल किया गया है.

मुंबई: अनुपम खेर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' हिंदुस्तानी सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. ट्रेलर की रिलीज़ के बाद से ही फिल्म विवादों में घिरी रही. फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के किरदार में नज़र आए अनुपम ने अपने लुक से तो सभी को चौकाया, लेकिन उनकी फिल्म जब रिलीज़ हुई तो कुछ खास नहीं कर पाई. भारत में कारोबार के लिहाज से फिल्म अच्छा नहीं कर पाई, लेकिन बीते रोज़ 18 जनवरी को 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पाकिस्तान में रिलीज़ की गई है.

पाकिस्तान में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की रिलीज़ को प्रमोट करने के कारण अनुपम खेर को ट्रोल किया गया है. दरअसल अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पाकिस्तान के उन सिनेमाघरों की लिस्ट शेयर की, जिसमें उनकी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज़ हुई है.

स्मरक सूर्यप्राकश नाम के एक यूज़र ने लिखा, "बॉलीवुड में पाकिस्तान के कलाकारों का आना गलत. पाक के साथ क्रिकेट खेलना गलत. सिद्धू किसी को गले लगा ले तो गलत. पैसे कमाने के लिए पाकिस्तान में फिल्म रिलीज़ करना सही." इस यूज़र ने कहा कि ये तथाकथिक राष्ट्रवादियों की तरफ से है ? क्या हमारा राष्ट्रवाद बिकाऊ है?

यश नाम के एक ट्विटर यूज़र ने अनुपम खेर के ट्वीट पर लिखा, "सरकार के खिलाफ बोलने वालों को पाकिस्तान भेजने वाले ,आज सरकार के हिमायती अपनी फ़िल्म जो भारत मे बुरी तरह पिट चुकी है उस फ़िल्म को लेकर पाकिस्तान गए हैं पैसा कमाने ,यह लोग दूसरों को देश भक्ति सिखाते है."

ट्विटर यूज़र सीपी शर्मा ने लिखा, "लगता है फ़िल्म भी देशद्रोही है इसलिये इसे पाकिस्तान भेज दिया है, अनुपम खेर पाकिस्तान कब जा रहे हैं."

डॉ अनवर अली नाम के यूज़र ने लिखा, "जिस किसी को अपनी फिल्म पाकिस्तान में चलानी हो वो पाकिस्तान चला जाये.."

आलोचना करने वाले यहीं नहीं रुके बल्कि कई लोगों ने तो अनुपम खेर को देशद्रोही तक कह डाला. धीरज नाहर भी उन्हीं में से हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget