एक्सप्लोरर

जेब में 37 रुपए लेकर मुंबई पहुंचा था ये दिग्गज सितारा, 40 सालों के एक्टिंग करियर में कर चुका है 540 फिल्में

Actor Filmy Journey: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे ऐसे हैं जो बरसों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. इन्होंने अनगिनत फिल्मों में काम करके अपने हुनर का लोहा मनवाया है.

Actor Filmy Journey: बॉलीवुड में करियर बनाना और फिर उसमें अपनी धाक बनाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे ऐसे हैं जो बरसों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. इन सितारों ने अपने सालों के करियर में ना जाने कितनी ही फिल्मों में काम करके अपने हुनर का लोहा मनवाया है. इन्हीं में से एक नाम दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का भी है. अनुपम खेर ने 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज तक फिल्मों में एक्टिव हैं.

अनुपम खेर को इंडस्ट्री में 40 साल हो चुके हैं. एक्टर आखिरी बार सीरीज 'द फ्रीलांसर' में दिखाई दिए थे और अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्टर ने अपने गुजरे हुए दिनों और एक्टिंग करियर को लेकर बात की है. अनुपम खेर ने 'कुछ खट्टा हो जाए' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा- 'मैंने अपना महल उन पत्थरों से बनाया है जो लोग मुझ पर फेंकते थे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

37 रुपए जेब में लेकर आए थे मुंबई
अनुपम खेर कहते हैं, 'जब तक आप जिंदगी में खटास का स्वाद नहीं चखते, तब तक आप सच्ची खुशी नहीं समझते. अगर सड़कें बिना किसी ब्रेकर के होतीं तो यह जर्नी नहीं होती.' अपने फिल्मी करियर पर बात करते हुए अनुपम ने कहा- 'मैं बहुत लकी हूं, 1981 में मैं इस शहर में 37 रुपए अपनी जेब में लेकर आया था और आज मैं अपनी 540वीं फिल्म के बारे में बात कर रहा हूं. मैं भगवान से और क्या मांग सकता हूं? इसलिए मैं बहुत खुश हूं.'

16 फरवरी को रिलीज होगी 'कुछ खट्टा हो जाए' 
अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 16 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में अनुपम खेर एक हलवाई का किरदार निभाने वाले हैं. इसके अलावा गुरु रंधावा और जसप्रीत द्योरा फिल्म में लीड रोल अदा करते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने पहले छोड़ा नॉनवेज-शराब, अब डिक्शन एक्सपर्ट से लेंगे वॉइस और डायलॉग्स की ट्रेनिंग

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget